Watch: औकात भूल गया पाकिस्तान, शहबाज के करीबी की भारत को धमकी, वीडियो जारी कर कहा- ‘हमला किया तो…’


मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में बांग्लादेश की राजनीति में आए बदलाव के बीच पाकिस्तान के साथ उसकी नजदीकी काफी देखने को मिल रही है. इसी कड़ी में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के एक नेता के बयान ने हलचल पैदा कर दी है. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पार्टी PML-N के नेता कामरान सईद उस्मानी ने एक वीडियो जारी किया है. वीडियो में उनके साथ पाकिस्तान और बांग्लादेश के झंडे दिखाई दे रहे हैं. इस बयान में उन्होंने दावा किया कि अगर बांग्लादेश पर किसी तरह का दबाव या हमला होता है तो पाकिस्तान ढाका के साथ खड़ा रहेगा.

वीडियो संदेश में कामरान सईद ने भारत को लेकर कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की संप्रभुता पर किसी भी तरह की चोट का जवाब दिया जाएगा. साथ ही उन्होंने मई 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए तनाव का जिक्र करते हुए अपनी बात को और आक्रामक अंदाज में रखा. बता दें कि वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर मेघा अपडेट नाम के चैनल पर पोस्ट किया गया है. इस वीडियो को अब तक सवा लाख से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं.

बांग्लादेश के समर्थन का दावा

बयान में PML-N नेता ने खुद को बांग्लादेश के इतिहास, संघर्ष और कुर्बानी का सम्मान करने वाला बताया. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश किसी का गुलाम नहीं बनेगा और पाकिस्तान की जनता उसके साथ खड़ी है. उनके अनुसार, दोनों देशों के बीच एकजुटता बढ़ रही है. बांग्लादेश में जब से शेख हसीना की सरकार गिरी है तब से पाकिस्तान के साथ नजदीकियां देखने को मिल रही है. यही वजह है कि पाकिस्तान के नेता बांग्लादेश के समर्थन में खुलकर सामने आ रहे हैं. दोनों देशों के सैन्य अधिकारी दौरे पर जा रहे हैं और सैन्य शक्ति को मजबूत करने पर जोर दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: ‘अपनी गर्दन बचाकर रखना…’, चिकन नेक की बात करने वाले शरजील और उमर को जमानत न मिलने पर बोली BJP





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *