Weather Today: यूपी के लिए 48 घंटे भारी! हरियाणा, पंजाब से लेकर दिल्ली-NCR तक जानें कैसा रहेगा मौसम? जानें


पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब समेत उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में एक हफ्ते तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है. 

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में बारिश का सिलसिला अगले 48 घंटों तक जारी रह सकता है. मौसम विभाग ने आज बुधवार (13 अगस्त) को प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बता दें कि गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती और कुशीनगर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

यूपी में भारी बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश में 13-14 अगस्त को कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है, जबकि 15 अगस्त को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. 16 और 17 अगस्त को प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना नहीं है.

बिहार में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो रही है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान राजधानी और आस-पास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे, कुछ स्थानों पर गरज के साथ छिटपुट बारिश होगी.

हेमकुंड साहिब यात्रा 14 अगस्त तक स्थगित
उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है. रुद्रप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे पर रतूड़ा क्षेत्र में पहाड़ी से बोल्डर के कार पर गिरने से एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए. मौसम विभाग ने हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर के कुछ क्षेत्रों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत और बागेश्वर के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी
मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश हो रही है, जबकि कुछ जिलों में बूंदाबांदी हो रही है. मौसम विभाग ने प्रदेश के करीब एक दर्जन से अधिक जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, इनमें ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सतना, कटनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर और टीकमगढ़ शामिल हैं. 

जम्मू कश्मीर में भारी बारिश 
जम्मू के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है. राजौरी, रियासी और पुंछ जिलों में भारी बारिश को देखते हुए सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है. 

ये भी पढ़ें

इजरायल के राजदूत ने प्रियंका गांधी को दिया जवाब तो भड़की कांग्रेस; MP मोदी को लेकर कह दी बड़ी बात



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *