अगर आज हो जाएं चुनाव तो BJP को आएंगी कितनी सीटें? जानें PM मोदी का जलवा बरकरार है या नहीं


देश में अगर आज लोकसभा चुनाव कराए जाएं तो किस पार्टी की सरकार बनेगी, इसको लेकर सी-वोटर ने ‘मूड ऑफ द नेशन’ (MOTN) सर्वे किया है. सर्वे की मानें तो बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए की सीटें बढ़कर 352 हो जाएंगी. सिर्फ बीजेपी को 287 सीटें मिल सकती हैं. वहीं इंडिया गठबंधन को 182 सीटें आएंगी, जिसमें कांग्रेस की सीटें 99 से घटकर 80 रह जाने की संभावना है. अन्य को 9 सीटें मिल सकती हैं.

आज चुनाव हुए तो किसकी बनेगी सरकार?

वोट फीसदी की बात करें तो अभी चुनाव हुए तो एनडीए को 47 फीसदी तो इंडिया गठबंधन को 39 फीसदी वोट मिल सकता है. अन्य के खाते में 14 फीसदी वोट जा सकता है. 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी को अपने दम पर बहुमत नहीं मिल पाई थी. तब एनडीए ने 293 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जिसमें बीजेपी को 240 सीटें, तेलुगु देशम पार्टी (TDP) को 16 सीटें और जेडीयू को 12 सीटें मिली थी.

पिछले चुनाव की तुलना में बढ़ जाएगी बीजेपी की सीटें

पिछले लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को 233 सीटें तो अन्य ने 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इसमें कांग्रेस को 99 सीटें, समाजवादी पार्टी को 37 सीटें मिलीं, जबकि तृणमूल कांग्रेस 29 और डीएमके 22 सीटें जीतने में कामयाब रही थी. उत्तराखंड में बीजेपी ने सभी पांच लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं उत्तर प्रदेश में बीजेपी का बड़ा नुकसान हुआ था. राज्य की 80 सीटों में से एनडीए के उम्मीदवार 36 तो समाजवादी पार्टी के 43 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी. उस समय महाराष्ट्र में भी बीजेपी की परफॉर्मेंस खराब रहा था.

कई राज्यों में बीजेपी ने की जोरदार वापसी

हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद हुए कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए, जहां बीजेपी ने जोरदार वापसी की. सिर्फ झारखंड को छोड़कर हर चुनाव राज्यों में बीजेपी की अगुवाई वाली सरकार बनी. 2024 लोकसभा चुनाव के बाद हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी की अगुवाई वाली महायुति ने शानदार प्रदर्शन किया. इस चुनाव में बीजेपी को 132, शिवसेना (शिंदे) को 57, एनसीपी को 41 सीटें मिली थी.

ये भी पढ़ें : दिल्ली के बाद अब हैदराबाद के ‘शीशमहल’ पर बवाल, नए नवेले मंत्री बने अजहरुद्दीन ने सरकारी घर में लगा दिए 76 लाख



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *