‘अगर बंगाल में रहना है तो…’, बकरीद पर कुर्बानी को लेकर हुमायूं कबीर को शुभेंदु की मंत्री की दो टूक


पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने पशु कुर्बानी और मानसून की तैयारियों को लेकर अब सख्त रुख अख्तियार किया है. उन्होंने कहा कि लोगों को नियम का पालन करना होगा. महिला एवं बाल कल्याण तथा शहरी विकास राज्य मंत्री ने कहा कि बंगाल में गोवंश के वध पर सख्त कानून है, जिसका अब सख्ती से पालन कराया जाएगा.

गाय की कुर्बानी को लेकर क्या कहा?

अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि जो नियमों का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. बंगाल सरकार में मंत्री पॉल ने कहा, “कानून में स्पष्ट प्रावधान है कि चौदह वर्ष से कम उम्र की किसी भी गाय या गोवंश परिवार के जानवर का वध नहीं किया जा सकता, जबकि यह नियम अन्य राज्यों में या तो नहीं है या कम सख्त है. बंगाल में यह नियम पिछली सरकार के समय से ही लागू था, लेकिन उसे वोट बैंक की राजनीति के कारण लागू नहीं किया गया.”

मानसून की तैयारियों पर दिया बयान

मंत्री ने आगे कहा कि वर्तमान सरकार अब इस कानून को सख्ती से लागू करेगी. उन्होंने मानसून की तैयारियों पर भी विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया, “हमें मानसून 8 जून के आसपास आने का पूर्वानुमान मिला है, हालांकि तारीख में थोड़ा बदलाव हो सकता है, लेकिन हम 8 जून को ही आधार मानकर अपनी कार्ययोजना आगे बढ़ा रहे हैं. हमारे पास अभी अठारह दिन बचे हैं. हमने सभी प्रशासनिक विभागों की संयुक्त बैठक बुलाई है ताकि समय रहते सभी तैयारियां पूरी हो जाएं.”

हुमायूं कबीर को सख्त चेतावनी

अग्निमित्रा पॉल ने जोर देकर कहा कि कोलकाता, आसनसोल समेत पूरे बंगाल में कहीं भी जनता को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए. पेयजल, ड्रेनेज, सड़क, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं सहित सभी नागरिक सुविधाओं को लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है. मंत्री ने साफ कहा, “हुमायूं कबीर अगर आपको बंगाल में रहना है तो आपको बंगाल के नियमों का पालन करना होगा. अगर आपको भारत में रहना है, तो आपको यहां के नियमों का पालन करना ही होगा. 

ये भी पढ़ें 

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, 10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम, CNG ने भी दिया झटका



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *