अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद छूटे TMC नेताओं के पसीने, लौटाई कट मनी, BJP ने शेयर किया वीडियो


पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में कई टीएमसी नेताओं की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय स्तर पर दबाव और डर का माहौल देखने को मिल रहा है. अब इसका असर जमीनी स्तर पर भी दिखाई देने लगा है. इस संबंध में बीजेपी IT सेल के इंचार्ज अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि काकद्वीप के बाद अब साउथ 24 परगना जिले के नमखाना क्षेत्र का मामला चर्चा में है. यहां एक स्थानीय टीएमसी नेता को लोगों को नकद पैसे लौटाते हुए देखा गया. आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर दिलाने के नाम पर 45 लोगों से प्रति व्यक्ति 5,000 रुपये लिए गए थे.

स्थानीय लोगों के अनुसार, योजना का लाभ दिलाने के बदले पैसे वसूले गए थे. अब जांच की आशंका और बढ़ती कार्रवाई के बीच संबंधित नेता लोगों को रकम वापस करते नजर आए. इस घटना को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है. माना जा रहा है कि भ्रष्टाचार के मामलों में लगातार हो रही जांच और गिरफ्तारियों के कारण कई स्थानीय नेताओं पर दबाव बढ़ा है.

ये भी पढ़ें: ‘VIP गाड़ी की वजह से ट्रैफिक में फंसी गर्भवती महिला’, वीडियो का दावा झूठा, पुलिस ने कहा- वायरल करने से पहले सच जान लें

टीएमसी नेताओं को एजेंसियों की कार्रवाई का डर

क्षेत्र में यह चर्चा है कि जांच एजेंसियों की कार्रवाई का डर अब साफ दिखाई देने लगा है. आरोप है कि जिन लोगों ने योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर पैसे लिए थे, वे अब कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए रकम लौटाने की कोशिश कर रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि जब गरीब और जरूरतमंद लोगों से लिए गए पैसे सार्वजनिक रूप से लौटाए जाने लगें, तो इसे केवल गलती सुधारने की कोशिश नहीं, बल्कि जांच और कार्रवाई के डर के रूप में भी देखा जा रहा है. हालांकि, इन आरोपों और पैसे लौटाने की घटना को लेकर संबंधित पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. मामले को लेकर राजनीतिक बहस जारी है और लोगों की नजर आगे की कार्रवाई पर बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: ’50 विधायकों ने होटल में की बैठक, चुनाव चिह्न पर चाहते हैं कब्जा’, TMC में टूट पर रिजू दत्ता का बड़ा दावा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *