‘अमेरिका के और भी लोग मारे जाएंगे’, ईरान पर हमलों के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ये क्यों कहा? इजरायली सेना ने क्या बताया


ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद भी अमेरिका-इजरायल के तेहरान पर हमले जारी हैं. अमेरिकी सेना ने रविवार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर का मुख्यालय उड़ा दिया. अमेरिकी हमलों के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान जारी किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान की पूरी मिलिट्री कमांड खत्म हो गई है और उनमें से कई अधिकारी अपनी जान बचाने के लिए सरेंडर करना चाहते हैं, लेकिन इस समय हमारा कॉम्बैट ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी हैं. उन्होंने आगे कहा कि हमारे ऑपरेशन तब तक जारी रहेंगे जब तक हमारे सभी मकसद पूरे नहीं हो जाते. 

‘अमेरिका के और भी लोग मारे जाएंगे’
ट्रंप ने कहा कि इन हमलों में शायद अमेरिका के और भी लोग मारे जाएंगे, लेकिन हम सभी अमेरिकियों की मौत का बदला लेंगे. मैं IRGC और पूरी ईरानी मिलिट्री से कहना चाहता हूं कि हथियार डाल दें या अपनी मौत का सामना करें. वे दो हफ़्ते पहले तक इसमें कुछ कर सकते थे, लेकिन वे वहां तक नहीं पहुंच सके. 

ईरानियों से क्या बोले ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि मैं उन सभी ईरानी देशभक्तों से कहना चाहता हूं जो आज़ादी चाहते हैं. वो इस पल का फायदा उठाएं. वे सभी लोग बहादुर बनें, हिम्मत दिखाएं और अपना देश वापस लें. अमेरिका आपके साथ है. मैंने आपसे वादा किया था और मैं वह वादा पूरा करना चाहता हूं. बाकी सब आप पर है. हम मदद के लिए मौजूद रहेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि हमने ईरान में सैंकड़ों टारगेट पर निशाना साधा है, जिसमें रिवोल्यूशनरी गार्ड की फैसिलिटी और ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम शामिल है. हमने कुछ ही मिनटों में नौ जहाज़ों और उनकी नेवल बिल्डिंग को तबाह कर दिया है.

खामेनेई की मौत को लेकर क्या कहा
खामेनेई के मारे जाने पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इस घटिया आदमी के हाथ हजारों अमेरिकियों के खून से रंगे थे और वह कई देशों में अनगिनत बेगुनाह लोगों की हत्या के लिए जिम्मेदार था. इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि हो चुकी है. दूसरी ओर इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने कहा कि ईरान के आतंकी गठबंधन के सभी वरिष्ठ आतंकवादी नेताओं को मार गिराया जा चुका है. 

ये भी पढ़ें

US-Israeal Attacks Iran: ‘भारत जल्द…’, मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच PM मोदी ने पहले UAE फिर ‘दोस्त’ को लगाया फोन, जानें क्या हुई बात



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *