अमेरिका में चला ट्रंप प्रशासन का डंडा! एक लाख से ज्यादा वीजा रद्द, जानें क्यों लिया फैसला, बढ़ेगी भारतीयों की टेंशन?


अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने सोमवार (12 जनवरी 2026) को बताया कि उसने अब तक एक लाख से अधिक वीजा रद्द किए हैं. इसमें करीब 8,000 छात्र वीजा, 2500 के करीब विशेष कैटेगरी के वीजा शामिल हैं. विशेष कैटेगरी वालों में वैसे लोग शामिल हैं, जिसका आपराधिक गतिविधियों से नाता रहा है और अमेरिका की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के सामने पेश होना पड़ा. अमेरिका ने कहा कि वह अपने लोगों को सुरक्षित रखने के लिए इन अपराधियों को निर्वासित करना जारी रहेगा.

अमेरिका एक लाख से ज्यादा वीजा क्यों किया रद्द?

फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 में रद्द किए गए वीजा की संख्या अब तक की सबसे ज्यादा है. यह आंकड़ा पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में (साल 2024) रद्द किए गए कुल वीजा से दोगुना से भी अधिक है. अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि वीजा रद्द करने के अधिकांश मामले उन व्यावसायिक और पर्यटक यात्रियों से संबंधित थे, जिन्होंने वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी देश में डेरा जमाए रखा था.

अन्य वीजा रद्द करने के मामले शराब पीकर गाड़ी चलाने, मारपीट, चोरी, चाइल्ड एब्यूज, धोखाधड़ी और अन्य अपराधों से संबंधित गिरफ्तारियों या आरोपों से जुड़े थे. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि नशीली दवाओं के इस्तेमाल और उसे बेचने के मामलों के कारण लगभग 500 छात्र वीजा रद्द कर दिए गए.

वीजा जारी करने को लेकर भी सख्त हुआ अमेरिका

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब ट्रंप प्रशासन यूएस इमिग्रेशन सिस्टम में सख्ती से बड़े बदलाव कर रहा है. अब तेजी से हो रही निर्वासन की कार्रवाई के साथ-साथ अधिकारियों ने वीजा जारी करने के लिए सख्त मापदंड लागू किए हैं, जो अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर कड़े रुख का संकेत देते हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *