अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से मिले झटके के बाद ट्रंप ने फिर निकाली भड़ास, टैरिफ को लेकर अब दी ये धमकी


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ पर दिए फैसले को लेकर एक बार फिर अपने देश  की सुप्रीम कोर्ट पर भड़ास निकाली है. उन्होंने कोर्ट के फैसले को अपमान करार दिया और कहा कि इससे उनकी ताकत और बढ़ेगी. सोशल ट्रूथ पर पोस्ट कर ट्रंप ने टैरिफ को लीगल तरीके से लागू करने का वादा किया, हालांकि उन्होंने डिटेल में इसकी जानकारी नही दी.

ट्र्ंप ने कहा, अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने हास्यास्पद, मूर्खतापूर्ण और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहद विभाजनकारी फैसले सुनाकर राष्ट्रपति के तौर पर पहले की तुलना में मेरी शक्तियां बढ़ा दी है. एक बात तो यह है कि मैं लाइसेंस का इस्तेमाल करके विदेशी देशों, खासकर उन देशों के खिलाफ बेहद भयानक कदम उठा सकता हूं, जिन्होंने कई दशकों से हमारा शोषण किया है.

अमेरिका राष्ट्रपति ने कहा, ‘हैरानी की बात ये है कि फैसले के अनुसार मैं दूसरे देशों से लाइसेंस शुल्क नहीं ले सकता, जबकि हर लाइसेंस के साथ शुल्क जुड़ा होता है तो अमेरिका ऐसा क्यों नहीं कर सकता? कोर्ट ने अन्य सभी टैरिफ को भी मंजूरी दे दी है, जो कि बहुत सारे हैं. इन सभी का इस्तेमाल कानूनी तौर पर पहले इस्तेमाल किए गए टैरिफ की तुलना में कहीं अधिक शक्तिशाली तरीके से किया जा सकता है.’

ट्रंप ने आशंका जताई कि कोर्ट टैरिफ के मुद्दे से आगे जाकर जन्मजात नागरिकता (Birthright Citizenship) के मुद्दे, चीन और दूसरे देशों के पक्ष में भी फैसला सुना सकता है.

(ये स्टोरी अपडेट की जा रही है…)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *