Middle East Tensions: ईरान वॉर में फंसे ट्रंप को कतर से बड़ा झटका, मध्यस्थता से इनकार, बताया क्या है उसका प्लान


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

US Israel War: मिडिल ईस्ट में ईरान के साथ जारी युद्ध के करीब पांच हफ्तों बीत जाने के बाद अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक-एक कर लगातार झटकें मिल रहे हैं. ईरान-अमेरिका युद्ध में ब्रिटेन, इटली, स्पेन जैसे सहयोगी देशों के सहयोग करने से इनकार कर दिया है और इसी क्रम में अब कतर ने अमेरिका को एक और बड़ा झटका दे दिया है. कतर ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष में मध्यस्थता करने से इनकार कर दिया है.

कतर के विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आधिकारिक बयान में इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि हम अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान के जारी जंग में चल रहे मध्यस्थता की कोशिशों में शामिल नहीं हैं. हमारा प्रयास सिर्फ अपने देश की रक्षा और सुरक्षा पर केंद्रित है.’

उन्होंने कहा, ‘हालांकि, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच हमारे सभी पक्षों के साथ संपर्क लगातार बने हुए हैं. इनमें मध्यस्थता कराने वाले देशों के साथ-साथ कई अन्य क्षेत्रीय पक्ष भी शामिल हैं. यहां हमें इस बात पर जोर देना चाहिए कि हर पाकिस्तान की ओर से शांति स्थापित करने के लिए की जा रही कोशिशों का पूरी तरह से समर्थन करें. हमें यह उम्मीद है कि पाकिस्तान की ओर से की जा रही इन कोशिशों के सकारात्मक नतीजे आएंगे और इलाके में स्थायी शांति और स्थिरता स्थापित होगी.’

कई NATO सदस्य देशों ने जंग में शामिल होने से किया इनकार

कतर के विदेश मंत्रालय की ओर से यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है जब ब्रिटेन, इटली, फ्रांस, स्पेन समेत कई देशों ने ईरान के खिलाफ जारी युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है. इसे लेकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि यह युद्ध हमारा नहीं है. हमने इसकी शुरुआत नहीं की और हम इसमें शामिल नहीं होंगे. इसके साथ ही, ब्रिटेन ने ईरान पर हमला करने के लिए अपनी सेना देने से और अमेरिकी विमानों के लिए अपने देश के एयरस्पेस के इस्तेमाल से भी इनकार कर दिया है.

यह भी पढ़ेंः सहयोगियों का छूटा साथ, घर में विरोध और कमजोर समझने की भूल… ईरान वॉर में कूदे ट्रंप से हुई ये 4 बड़ी चूक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *