‘इजरायल में लड़ सकता हूं पीएम का चुनाव, वहां 99 फीसदी…’, ट्रंप ने कर दिया गजब का दावा


डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि इजरायल में उनकी लोकप्रियता 99 प्रतिशत है और अगर वह चाहें तो अमेरिकी राष्ट्रपति पद के बाद इजरायल में प्रधानमंत्री का चुनाव भी लड़ सकते हैं. रिपोर्टर्स से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा, “इस समय इजरायल में मेरी लोकप्रियता 99% है. मैं वहां प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ सकता हूं.”

“मेरे पास 99% समर्थन है”

ट्रंप ने दावा किया कि इजरायल में उनके समर्थन को लेकर उन्हें बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है. उन्होंने कहा, “आज सुबह मेरे पास एक पोल आया था. उसमें मेरी लोकप्रियता 99% बताई गई है. इसलिए शायद यह काम खत्म करने के बाद मैं इजरायल जाऊं और वहां प्रधानमंत्री पद का चुनाव लड़ूं.”

ईरान पर हमले को लेकर क्या बोले ट्रंप?

पत्रकारों ने जब ट्रंप से ईरान पर संभावित हमले को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वह किसी समझौते को लेकर जल्दबाजी में नहीं हैं. ट्रंप ने कहा, “हमें स्ट्रेट खोलनी होगी और वह तुरंत खुल जाएगी. हम इसे एक मौका देने जा रहे हैं. मुझे कोई जल्दी नहीं है. सभी लोग कह रहे हैं कि मिडटर्म चुनाव हैं, लेकिन मैं कम से कम लोगों की मौत देखना चाहता हूं.”

नेतन्याहू को लेकर भी दिया बड़ा बयान

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप से यह भी पूछा गया कि उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से हमले को लेकर क्या कहा है. इस पर ट्रंप ने जवाब दिया, “वह बहुत अच्छे इंसान हैं. वह वही करेंगे जो मैं कहूंगा. वह एक शानदार व्यक्ति हैं. यह मत भूलिए कि वह युद्धकालीन प्रधानमंत्री रहे हैं.” ट्रंप ने यह भी दावा किया कि नेतन्याहू के साथ इजरायल में सही व्यवहार नहीं किया जा रहा है.

ईरान को दी थी नई चेतावनी

इससे पहले ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर हालात नहीं सुधरे तो “एक और बड़ा हमला” हो सकता है. अमेरिका और ईरान के बीच स्थायी शांति समझौते को लेकर तनाव बना हुआ है.

ट्रंप और नेतन्याहू पर इनाम रखने की चर्चा

इसी बीच खबरें सामने आई हैं कि ईरान में ट्रंप और नेतन्याहू की हत्या पर इनाम रखने को लेकर चर्चा चल रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के अध्यक्ष इब्राहिम अजीजी ने कहा है कि समिति एक नया विधेयक तैयार कर रही है. इस बिल का नाम “इस्लामिक रिपब्लिक की सैन्य और सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई” रखा गया है.

BRICS summit 2026: भारत-रूस-चीन की तिकड़ी फिर दिखेगी साथ! BRICS में जो होगा…वो होगा असली ग्लोबल पावर बैलेंस

58 मिलियन डॉलर इनाम का प्रस्ताव

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि प्रस्तावित बिल में ट्रंप और नेतन्याहू की हत्या करने वाले व्यक्ति या संगठन को 5 करोड़ यूरो यानी करीब 58.23 मिलियन डॉलर देने की बात कही गई है. बताया जा रहा है कि ईरानी संसद इस प्रस्ताव पर वोटिंग कर सकती है. यह कदम 28 फरवरी को तेहरान पर हुए हमलों के बाद उठाया जा रहा है, जिनमें ईरान के तत्कालीन सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत हो गई थी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *