इधर अमेरिका-ईरान में डील पर चर्चा, उधर इजरायल ने दक्षिणी गाजा में कर दी एयरस्ट्राइक, 2 की मौत


Israel Air Strike in Gaza amid Peace Talk: एक तरफ स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता पर चर्चा जारी है, तो वहीं इजरायल लगातार गाजा पर एयरस्ट्राइक कर रहा है. इजरायल ने दक्षिणी गाजा के खान यूनिस शहर के पास एक हवाई हमला किया है. इसमें दो लोगों की मौत हुई है. 

इस एयरस्ट्राइक में कई अन्य घायल भी हुए हैं. हमले से जुड़ी जानकारी अलजजीरा ने जारी की है. अलजजीरा ने गाजा की एंबुलेंस और इमरजेंसी सर्विस के एक सूत्र के हवाले से जानकारी साझा की है. 

एक दिन पहले हुए हमले में 9 लोगों की मौत
इससे पहले शनिवार को हेल्थ अधिकारियों ने कहा था कि शनिवार को गाजा पट्टी में इजरायली हमलों और गोलीबारी में कम से कम 9 लोगों की मौत हुई थी. इनमें एक बच्चा और अलजजीरा का पत्रकार शामिल है. अधिकारियों के मुताबिक, गाजा शहर के अपार्टमेंट बिल्डिंग में इजरायली हवाई हमले में चार फिलिस्तीनियों की मौत हो गई. इनमें दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल था. मेडिकल स्टाफ ने जानकारी दी थी कि गाजा शहर के सबरा इलाके में बिल्डिंग पर हुए हमले में अपार्टमेंट तबाह हो गया. कई घायल हुए थे. 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को भारत का करारा जवाब: कहा- बेबुनियाद और हास्यास्पद, पहले अपना रिकॉर्ड देखो

इजरायली सेना ने इन हमलों के बारे में क्या कहा है? 

मरने वाले पत्रकार का नाम अहमद विशाह है. यह घटना उनके बड़े भाई मोहम्मद विशाह जो खुद अलजजीरा के पत्रकार रहे, की इजरायली सेना की तरफ से कई गई हत्या के दो महीने बाद सामने आई है. इजरायली सेना ने कहा है कि उसने एक मिलिटेंट पर हमला किया. इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी. एक और घटना में इजरायली फोर्स ने उत्तर में स्थित बेत लाहिया शहर में एक महिला को गोली मारकर हत्या कर दी. इलाके के दक्षिण में खान यूनिस में इजरायली हवाई हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई. 8 घायल हो गए. 

ये भी पढ़ें- उद्धव के बागी सांसद ओमराजे निंबालकर का बड़ा बयान, ‘मैं इस समय एक बड़े धर्मसंकट में हूं’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *