ईरान-इजरायल युद्ध के बीच किस पर भड़का चीन? कहा – ‘आग में घी डाल रहा…’


Israel Iran War: चीन ने ईरान-इजराइल के बीच चल रहे युद्ध को लेकर अमेरिका को चेतावनी दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान के लोगों से शहर खाली करने के लिए कहा था. इसको लेकर चीन ने सख्त प्रतिक्रिया दी है. उसने अमेरिका को युद्ध का जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वह आग में घी डालने का काम कर रहा है. 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने एक प्रेस कॉन्फ्रें में ट्रम्प की टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर कहा, ”आग को हवा देने या उसमें घी डालने से मौजूदा स्थिति में सुधार नहीं आएगा. किसी को धमकी देकर या फिर दबाव बनाकर मामले को शांत नहीं करवा जा सकता है. यह और ज्यादा बढ़ जाएगा.”

ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ईरान को चेतावनी दी थी. उन्होंने ईरान को न्यूक्लियर वेपन बनाने से रोकने की वॉर्निंग देते हुए कहा था कि तेहरान के लोगों को तुरंत शहर खाली कर देना चाहिए. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा, “ईरान को वह ‘डील’ साइन कर लेनी चाहिए थी, जो मैंने उनसे कही थी. इंसानी जिंदगियों के नुकसान का अफसोस है. मैं साफ-साफ कहता हूं कि ईरान को न्यूक्लियर वेपन हासिल नहीं करने देंगे.

ईरान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए शुरू हुआ ऑपरेशन

ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध को देखते हुए भारतीयों को तेहरान से निकाला जा रहा है. भारतीय दूतावास ने इसको लेकर एडवाइजरी भी जारी की है. भारत के 110 मेडिकल स्टूडेंट्स को भी तेहरान से निकाल लिया गया है. वहीं अन्य को लोगों को भी निकलने की सलाह दी गई है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *