‘कम समय में ज्यादा काम’, साढ़े 4 घंटे चली मंत्रिपरिषद की बैठक, PM मोदी ने रिफॉर्म समेत जानें किन चीजों पर दिया जोर


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • बैठक में 9 विभागों ने प्रेजेंटेशन दिया, पीएम का अभिनंदन हुआ।

पांच देशों की यात्रा पूरी कर भारत लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (21 मई, 2026) को सेवा तीर्थ (प्रधानमंत्री कार्यालय) में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की. इस बेहद महत्वपूर्ण बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्र सरकार के सभी विभागों के काम की समीक्षा की. साढ़े चार घंटे तक चली इस बैठक के दौरान पीएम मोदी ने सभी मंत्रालयों में रिफॉर्म पर जोर देते हुए हर चीज में सरलता लाने की बात कही. साथ ही उन्होंने बैठक में शामिल सभी मंत्रियों और अधिकारियों को कम समय में ज्यादा काम करने के लिए भी प्रेरित किया. 

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक में सभी विभागों से जनहित को सर्वोपरि रखकर काम करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि काम ऐसे किया जाए, जिससे कम समय में ज्यादा काम हो, हर चीज में सरलता आए, फाइल फालतू में चक्कर न काटे और जल्दी से चले. उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत सिर्फ एक नारा नहीं है, बल्कि देश की जनता के प्रति हमारा कमिटमेंट है.

भविष्य में क्या कर सकते हैं, इस पर रखें फोकसः पीएम मोदी

सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने मंत्रिपरिषद की बैठक में समीक्षा के दौरान जिन मंत्रालयों की परफॉर्मेंस रैंकिंग के हिसाब से कमजोर थी, उन्हें काम में सुधार लाने को कहा. उन्होंने कहा कि बीते कल से तुलना नहीं करनी है, आगे कैसे अपना परफॉर्मेंस बढ़ाना है, उस पर फोकस करना है. उन्होंने अपने सभी सहयोगियों को लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की सलाह दी. साथ ही यह हिदायत भी दी कोई भी काम लंबित नहीं रहे, कोई अनावश्यक विवादों में न उलझें और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें.

उन्होंने उनसे कहा कि अब समय आगे देखने का है, पीछे मुड़कर यह देखने का नहीं कि अतीत में क्या काम किए गए हैं. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार 2014 से सत्ता में है, लेकिन अब 2026 है, इसलिए हमें यह देखना होगा कि भविष्य में हम क्या कर सकते हैं.

मंत्रिपरिषद की बैठक में 9 विभागों ने दिया प्रेजेंटेशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिपरिषद की बैठक में केंद्र सरकार के कृषि, वन, श्रम, सड़क परिवहन, कॉरपोरेट, विदेश, कॉमर्स, पावर समेत 9 विभागों का प्रेजेंटेशन दिया. बैठक में केंद्र के सभी विभाग के मंत्रियों के साथ सचिव भी मौजूद रहे. इस दौरान बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पीएम मोदी की पांच देशों की यात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी दी. जिसके बाद मंत्रिपरिषद ने पांच देशों की सफल यात्रा के साथ-साथ पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया.

यह भी पढ़ेंः Petrol-Diesel Rate: पीएम मोदी ने आज बुलाई है मीटिंग, क्या फिर बढ़ेगी पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें आज का रेट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *