कराची के सोल्जर मार्केट में जोरदार धमाका, कम से कम 16 लोगों की मौत, मलबे से निकाले जा रहे शव 


पाकिस्तान के कराची में तीन मंजिला बिल्डिंग में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं. रेस्क्यू अधिकारियों ने बताया कि सोल्जर बाजार की गली नंबर तीन में बिल्डिंग की पहली मंजिल पर बुधवार की देर जोरदार धमाका हुआ था, जिसकी वजह से बिल्डिंग का एक हिस्सा ढह गया. मलबे से अब तक 16 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं. 

शमा टीवी के मुताबिक, रेस्क्यू टीम के सूत्रों की मानें तो धमाका बुधवार रात पहली मंजिल पर हुआ. इससे बिल्डिंग का एक हिस्सा गिर गया. DIG ईस्ट, डॉ. फारुख लंजर ने जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि धमाका गैस लीक की वजह से हुआ था. उन्होंने कहा कि डर है कि मलबे में अभी भी एक लाश दबी हुई है. बचाव ऑपरेशन जारी है.

डीआईजी ने बताया कि धमाके की असली वजह केमिकल जांच के बाद ही पता चल पाएगी. घटना की जांच की जाएगी. उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग यह तय करेगा कि बिल्डिंग कानूनी थी या गैर-कानूनी, और यह तय होने के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *