कर्नाटक के मैसूरु के रेस्टो-बार में लगी भीषण आग, दो लोगों की जलकर मौत, कई घायल


कर्नाटक के मैसूरु में सोमवार (15 जून, 2026) को एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है. दरअसल, मैसूरू के आरटी नगर नगर इलेक में दत्तागल्ली के पास स्थित फॉक्स डेन रेस्टो-बार में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि छह अन्य लोग मामूल रूप से घायल हो गए हैं.

सूत्रों के मुताबिक, हादसे में मरने वाले दोनों लोगों की पहचान की पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग के निवासी 26 वर्षीय शाहीन और नेपाल के निवासी 24 वर्षीय प्रकाश के रूप में पुष्टि की जा चुकी है.

आग लगने से पहले तेज धमाके की आवाज सुनाई दी- चश्मदीद

स्थानीय पुलिस ने बताया कि जब रेस्टो-बार में भीषण आग लगी, उस वक्त घटनास्थल पर करीब 25 लोग मौजूद थे. इस घटना में 6 लोग घायल हो गए, जिनका फिलहाल नजदीकी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. 

अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोग बुरी तरह से आग से झुलस गए हैं, जबकि कुछ लोग आग और धुएं से भरी इमारत से अपनी जान बचाकर निकलने की कोशिश के दौरान घायल हो गए. जबकि चश्मदीदों ने बताया कि आग लगने से पहले एक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद देखते ही देखते आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया.

शार्ट सर्किट बताया जा रहा कारण, असली वजह की जांच में जुटी पुलिस

शुरुआती जांच के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट को आग लगने का मुख्य कारण माना जा रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, बार के अंदर मौजूद LED सेल्फी बूथ और सजावट में इस्तेमाल की गई नकली घास ने आग को तेजी से फैलने में मदद की.

अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही इस भीषण दुर्घटना की सूचना मिली, वैसे ही दमकल और आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंच गई. रेस्क्यू टीम ने इसके बाद कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. हालांकि, पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और रेस्टो-बार में आग लगने के सटीक कारणों की जांच कर रही है. 

यह भी पढ़ेंः मानसून की रफ्तार पर क्यों लगा ब्रेक! 28 फीसदी कम बारिश, झुलसा रही गर्मी, जान लीजिए क्या है वजह





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *