मुंबई से और फर्स्ट क्लास के धुरंधर बल्लेबाज सरफराज खान को टीम इंडिया में शामिल न किए जाने को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सवाल उठाया है. साथ ही बीसीसीआई और चयन समिति के फैसले पर सवाल उठाया है. उन्होंने बकायदा एक पोस्ट करते हुए बीसीसीआई, चीफ सिलेक्टर अजीत आगरकर, कोच गौतम गंभीर से सवाल किया है. इस पोस्ट में थरूर ने सरफराज को भी टैग किया है.
थरूर ने लिखा-सरफराज खान को शामिल न किए जाने से हैरान हूं
कांग्रेस नेता ने लिखा कि श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया A टीम में मुंबई के बल्लेबाज और टेस्ट टीम से बाहर चल रहे सरफराज खान को शामिल न किए जाने से हैरान हूं. क्या टेस्ट टीम के बाहर उनसे बेहतर कोई बल्लेबाज है? किसी का भी फर्स्ट-क्लास रिकॉर्ड उनके आस-पास भी नहीं है. सेलेक्टर इसे कैसे सही ठहरा सकते हैं?
Shocked by the exclusion of Mumbai batter & Test discard Sarfaraz Khan from the India A squad for Sri Lanka. Is there a better batsman outside the Test team than him? No one’s first-class record comes close. How can the selectors justify this? @sarfankhan97 @imAagarkar…
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) June 6, 2026
थरूर पहले भी उठा चुके हैं सिलेक्शन कमिटी के फैसले पर सवाल
शशि थरूर इससे पहले भी टीम सिलेक्शन को लेकर सवाल उठा चुके हैं. पहले भी भारतीय टीम के चयन पर खुलकर अपनी बात रख चुके हैं. इससे पहले जब जुलाई 2024 में भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर जा रही थी, तब वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया गया था. तब वनडे में शतक बनाने के बावजूद संजू सैमसन को बाहर रखा गया था. इसके अलावा जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले अभिषेक शर्मा को मौका न देने पर भी आलोचना की थी.
यह भी पढ़ें: पहले ही दिन बुरी तरह पिटी बॉबी देओल की बंदर, एक करोड़ कमाना भी नहीं हुआ नसीब, शॉकिंग है कलेक्शन
ध्रुव जुरेल को सौंपी गई है इंडिया ए की कमान
श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया ए स्क्वॉड को चुना गया है, उनमें ध्रुव जुरेल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, आयुष पांडे, ऋतुराज गायकवाड़, शेख राशिद, हर्ष दुबे, अंशुल कंबोज, सारांश जैन, गुरनूर बराड़, एन जगदीशन (विकेटकीपर), अमन मोखाडे, आकिब नबी, यश ठाकुर, जीशान अंसारी शामिल हैं. इनमें सरफराज को टीम में जगह नहीं दी गई है.
यह भी पढ़ें: ‘मां-बहन’ के प्रमोशन में छाईं माधुरी दीक्षित, 5 लेटेस्ट साड़ी लुक्स देख गुनगुनाएंगे ‘धक-धक करने लगा’