क्लब में चल रहा था डांस और तभी चिंगारी…, गोवा हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने



गोवा के अरपोरा क्षेत्र में शनिवार (6-7 दिसंबर 2025) की देर रात हुए भीषण अग्निकांड का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. वीडियो में एक महिला डांसर लोकप्रिय गीत महबूबा पर डांस कर ही होती है. माहौल पूरी तरह उत्साह में था, लेकिन कुछ ही पलों में स्थिति बदल जाती है. अचानक क्लब की छत से चमकदार चिंगारियां नीचे गिरने लगती हैं और मंच के पीछे आग दिखाई देने लगती है. कुछ सेकंड में धुआं पूरे हॉल में फैल जाता है और लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगते हैं. इस दौरान मौजूद लोगों के अनुसार, बाहर निकलने का रास्ता बहुत छोटा था, जिस कारण कई लोग धुएं में फंस गए और समय रहते बाहर नहीं निकल पाए.

घटना को लेकर शुरुआती जांच में सामने आया है कि क्लब के किचन इलाके में एक बड़ा गैस सिलेंडर फट गया था. विस्फोट इतना तेज था कि आग तुरंत मुख्य फ्लोर और बेसमेंट तक पहुंच गई. कुछ चश्मदीदों ने बताया कि पहले धुआं ऊपर की मंजिल पर दिखा, फिर अचानक लपटें चारों ओर फैल गईं. इसी बीच पुलिस ने नाइटक्लब के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

अब तक 25 लोगों की मौत
हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है. इनमें से 20 लोगों की जान धुएं के कारण दम घुटने से गई, जबकि तीन लोग सीधे आग की चपेट में आकर नहीं बच पाए. घटना के समय क्लब में एक विशेष डांस प्रस्तुति होने वाली थी, जिसके लिए काफी भीड़ मौजूद थी. किचन की ओर भागने वाले कई लोग वहां ही फंस गए और समय रहते बाहर नहीं आ पाए.

मुख्यमंत्री का दौरा, जांच के आदेश और सख्त कार्रवाई का आश्वासन
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मृतकों के लिए गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह गोवा में हुई सबसे गंभीर घटनाओं में से एक है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा. मुख्यमंत्री ने बताया कि नाइट क्लब ने कई सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया था, इसी कारण आग इतनी तेजी से फैली. उन्होंने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश देते हुए कहा कि राज्य के सभी क्लबों और बारों का फायर ऑडिट फिर से कराया जाएगा. सरकार मृतकों के परिवारों को सहायता दे रही है, जबकि छह घायलों का इलाज जारी है.

ये भी पढ़ें: गोवा सिलेंडर ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, क्लब मालिक गिरफ्तार, अब तक 25 की मौत





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *