खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो


ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की विदाई सभा में स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ की आंखों में आंसू दिखे. प्रार्थना में हाथ जोड़े हुए गालिबाफ अंतिम विदाई देते समय भावुक हो उठे. अमेरिका के साथ बातचीत में ईरान की तरफ से मुख्य बातचीत करने वाले गालिबाफ को विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और दूसरे बड़े अधिकारियों के साथ खड़े देखा गया. खामेनेई की विदाई सभा में जब लोग इकट्ठा हुए तो अराघची भावुक नजर आए. 

शुक्रवार को खामेनेई का ताबूत तेहरान के ग्रैंड मोसाल्ला धार्मिक परिसर में लाया गया. खामेनेई का ताबूत इस्लामिक रिपब्लिक के रंगों से लिपटा हुआ था. बता दें कि खामेनेई ने इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान पर करीब 36 सालों तक राज किया.

गालिबाफ ने शुक्रवार (3 जुलाई) को लोगों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में इन कार्यक्रमों में शामिल होकर एक तरह से सुप्रीम लीडर की हत्या का बदला लें. उन्होंने कहा, “बदले की देश की पुकार पूरी दुनिया को सुनाई देनी चाहिए.” खामेनेई के 6 दिन तक चलने वाले अंतिम संस्कार के कार्यक्रमों में 1.5 से 2 करोड़ लोगों के जुटने की उम्मीद है, जिसके चलते पूरे देश में और खासकर राजधानी तेहरान के आसपास हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया गया है.

अली खामेनेई की मौत 28 फरवरी, 2026 को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों में हुई थी. फरवरी के आखिर में अमेरिका-इजरायल गठबंधन ने तेहरान पर हमले किए थे, जिसमें उनके परिवार के कई अन्य सदस्यों के साथ उनकी भी मौत हो गई थी. इन हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में जंग देखने को मिली.

तेहरान और कोम में निकलेगा जुलूस
तेहरान की सड़कों पर सोमवार को अंतिम संस्कार जुलूस निकाला जाएगा. इसके बाद पवित्र शहर कोम में एक और जुलूस निकाला जाएगा. तेहरान से लगभग 140 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित कोम शिया इस्लामिक शिक्षा का ईरान का प्रमुख केंद्र है.

9 जुलाई को जुलूस पवित्र शहर मशहद जाएगा, जो खामेनेई का गृहनगर है, जहां उन्हें इमाम रज़ा दरगाह में दफ़नाया जाएगा. इस दौरान पड़ोसी देश इराक के ऐतिहासिक पवित्र शहरों नजफ और कर्बला में भी श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जाएंगी.

ये भी पढ़ें

Khamenei Funeral Live Updates: ईरान में शुरू हुआ अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार, बेटे मोज्तबा नहीं हुए शामिल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *