गाजा में फिर शुरू हो सकता है युद्ध, इजरायली रक्षा मंत्री ने कहा- शर्तें न मानी तो हमास को करेंगे खत्म, ट्रंप ने क्या कहा



गाजा में हमास और इजरायल के बीच एक बार फिर से स्थिति खराब होती नजर आ रही है. ताजा अपडेट में इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने चेतावनी दी है कि अगर हमास ने सैन्यीकरण नहीं छोड़ा और सभी बंधकों के शव नहीं लौटाए तो इजरायल फिर से लड़ाई पर उतर जाएगा. वहीं दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी बयान गया है. 

यह धमकी दोनों पक्षों के बीच हुए युद्धविराम के छठे दिन आई, जब हमास ने बुधवार (15 अक्टूबर) को 2 और बंधकों के शव सौंपे और कहा कि ये उसकी हिरासत में बचे आखिरी शव हैं.

‘इजरायल, अमेरिका के साथ मिलकर लड़ाई में वापस लौटेगा’
काट्ज़ ने कहा कि अगर हमास समझौते का पालन करने से इनकार करता है तो इजरायल, अमेरिका के साथ मिलकर लड़ाई में वापस लौटेगा और हमास को पूरी तरह से हराने गाजा में स्थिति बदलने और युद्ध के सभी उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए कार्रवाई करेगा.

चीफ ऑफ स्टाफ और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ एक बैठक में काट्ज़ ने बुधवार को सेना को निर्देश दिया कि अगर इजरायल गाजा में अपना अभियान फिर से शुरू करने का फैसला करता है तो हमास को हराने के लिए एक व्यापक योजना तैयार की जाए. उन्होंने कहा कि अगर हमास अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की योजना को लागू करने से इनकार करता है तो लड़ाई को फिर से शुरू करने की आवश्यकता है.

हमास को सभी मृत बंधकों के शव सौंपने होंगे
न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, काट्ज़ ने कहा कि सीजफायर प्लान के तहत हमास को अपनी हिरासत में मृत सभी बंधकों के शव वापस करने और निरस्त्रीकरण करने की आवश्यकता है. इजरायल गाजा में सभी सुरंगों और आतंकवादी ढांचों को नष्ट करने के लिए कदम उठाएगा, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह पट्टी विसैन्यीकृत हो जाए और इजरायल के लिए कोई खतरा न बने.

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा
ट्रंप से जब पूछा गया कि क्या यह संभव है कि हमास निर्दोष फिलिस्तीनियों को मौत के घाट उतार रहा है तो उन्होंने कहा कि हमास अंदर जाकर गिरोहों, हिंसक गिरोहों का सफाया कर रहा है. मैं इस पर शोध कर रहा हूं हम इसके बारे में पता लगाएंगे. हो सकता है कि गिरोहों की संख्या भी ज्यादा हो. मैं इसके बारे में सोच रहा हूं. 

ये भी पढ़ें

बुरे फंसे एल्विश यादव और हरियाणवी सिंगर राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया, मनी लॉन्ड्रिंग के तहत ED ने दाखिल की चार्जशीट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *