गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: लूथरा ब्रदर्स के डिपोर्टेशन पर एक्शन तेज, कब तक भारत लाए जाएंगे 25 की मौत के जिम्मेदार?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

गोवा के बिर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में भीषण अग्निकांड की जांच में एक के बाद एक अहम अपडेट सामने आ रहे हैं. गोवा पुलिस ने डिपोर्टेशन, एंटिसिपेटरी बेल, कस्टडी और अब तक दर्ज बयानों से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की है.

गोवा पुलिस के मुताबिक, इस भीषण अग्निकांड में 25 लोगों की जलकर मौत होने के बाद से फरार बताए जा रहे क्लब के मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा को लेकर कार्रवाई तेज हैं. उन्हें फुकेट से डिपोर्ट करके भारत लाने की प्रक्रिया तेजी से जारी है और गोवा पुलिस लगातार केंद्रीय एजेंसियों के संपर्क में है.

सरपंच और सचिव की एंटिसिपेटरी बेल पर कोर्ट का नोटिस

वहीं, आरपोरा पंचायत के सरपंच रोशन रेडकर और सचिव रघुवीर बागकर की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर मापुसा सेशन कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. गोवा पुलिस ने विस्तृत जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय मांगा था, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए मंगलवार (16 दिसंबर, 2025) की दोपहर 2:30 बजे तक की मोहलत दी है.

आरोपी भारत कोहली की पुलिस कस्टडी 6 दिन बढ़ी

इसके अलावा, इस भीषण अग्निकांड में शामिल मुख्य आरोपियों में से एक भारत कोहली की पुलिस कस्टडी को अदालत ने और 6 दिनों के लिए बढ़ा दिया है. गोवा पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच के लिए आरोपी भारत कोहली की कस्टडी जरूरी है.

मामले में गोवा पुलिस ने अब तक 50 से ज्यादा लोगों के बयान किए दर्ज

गोवा पुलिस इस मामले में तेजी से कानूनी कार्रवाई को अंजाम दे रही है. इस भीषण अग्निकांड मामले को लेकर गोवा पुलिस ने अब तक 50 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए हैं, इसमें अधिकारी, कर्मचारी, चश्मदीद और पीड़ित परिवारों के लोग शामिल हैं. गोवा पुलिस का कहना है कि जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और आने वाले दिनों में और भी महत्वपूर्ण खुलासे संभव हैं.

यह भी पढ़ेंः CBI ने इंटरनेशनल साइबर क्राइम नेटवर्क का किया भंडाफोड़, नोएडा, दिल्ली और कोलकाता में मारे छापे, 6 आरोपी गिरफ्तार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *