चीन में जिनपिंग से मिले ट्रंप, मीटिंग से निकला तगड़ा मैसेज- ‘हम मिलकर दुनिया में…’


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप अपने ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन के लिए बीजिंग पहुंच चुके हैं. गुरुवार (14 मई) को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बीजिंग में ट्रम्प का स्वागत किया.  दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई. मीटिंग के दौरान जिनपिंग और ट्रंप ने एक-दूसरे की तारीफ की.  चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि ‘हम सहयोगी हैं, प्रतिद्वंदी नहीं हैं. मजबूत रिश्तों से दोनों देशों को फायदा मिलेगा. हम मिलकर दुनिया में बदलाव करेंगे.’

ट्रंप ने कहा चीन और अमेरिका के रिश्ते बेहतर होंगे. ट्रंप ने कहा, ‘जिनपिंग मेरे अच्छे दोस्त और महान नेता हैं. अमेरिका और चीन के बीच रिश्ते शानदार हैं, आने वाले समय में यह और बेहतर होंगे. हमारे बीच मतभेद से ज्यादा साझा हित है.’ ट्रंप की यह यात्रा खास मानी जा रही है. राष्ट्रपति ट्रंप की 2017 की पिछली यात्रा के बाद से किसी मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति की चीन की यह पहली राजकीय यात्रा है.

व्यापार पर होगा फोकस

गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप राष्ट्रपति शी ज‍िनप‍िंग से मुलाकात और आधिकारिक राजकीय आगमन समारोह में हिस्सा लेने के बाद कई अन्य आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे. व्हाइट हाउस से चीन रवाना होने से पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिया था कि इस शिखर वार्ता में व्यापार सबसे बड़ा मुद्दा रहेगा. उन्होंने कहा, हमारे चीन के साथ बड़े संबंध हैं. हम दोनों सुपरपावर हैं और कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है. सबसे ज्यादा फोकस व्यापार पर रहेगा.

‘जिनपिंग से मेरे शानदार संबंध’ – ट्रंप

इससे पहले 13 मई को बीजिंग पहुंचने पर चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग ने उनका भव्य स्वागत किया. ट्रंप ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि अमेरिका और चीन दुनिया की दो सबसे बड़ी ताकतें हैं और दोनों देशों के बीच रिश्ते ‘मजबूत और स्थिर’ हैं. उन्होंने कहा, राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मेरे संबंध शानदार हैं. हम हमेशा अच्छी तरह साथ रहे हैं और चीन के साथ काम करना बहुत अच्छा रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका-चीन आर्थिक संबंधों को दोनों देशों के लिए फायदेमंद बताया.

Trump China Visit: ट्रंप 8 साल बाद चीन में! एलन मस्क-टिम कुक समेत 17 CEO साथ क्यों, आखिर क्या रंग लाएगी यह मुलाकात?

उन्होंने कहा, हम चीन के साथ बहुत बड़ा व्यापार करते हैं. हम भी फायदा उठा रहे हैं और चीन भी. हमारे रिश्ते अच्छे हैं.’ साथ ही उन्‍होंने यह खुलासा भी किया कि शी जिनपिंग इस साल के अंत तक अमेरिका का दौरा कर सकते हैं. ट्रंप ने कहा, ‘राष्ट्रपति शी इस साल के आखिर में अमेरिका आएंगे. यह भी काफी रोमांचक होगा.’

ईरान वॉर के बीच बीजिंग पहुंचे यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप, चीन ने खिंची ये चार लाल लकीरें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *