जब सुबह तड़के डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि PM मोदी को लगाओ फोन, बोले – ‘वो उठ गए होंगे…’


भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने यूएस-इंडिया ट्रेड डील को लेकर बने सस्पेंस पर बड़ा बयान देते हुए साफ किया कि समझौता आखिरी चरण में है. गोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मजबूत बॉन्डिंग का जिक्र कर एक किस्सा सुनाया, जिसमें ट्रंप ने गोर से एकाएक पीएम मोदी को सुबह 6 बजे ही फोन लगाने के लिए कह दिया था.

क्या बोले सर्जियो गोर?

सर्जियो गोर ने सोमवार (29 जून) को अमेरिका-भारत स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने मियामी में होने वाले एक यूएफसी प्रोग्राम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बिताई एक शाम को याद करते हुए ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच तालमेल को दिखाने वाला एक किस्सा भी सुनाया.

उन्होंने कहा कि ट्रंप ने अचानक पीएम मोदी को फोन करने के कह दिया. यह सुनकर गोर हैरान रह गए. उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति से कहा, ‘अभी वहां सुबह के 6 बज रहे होंगे.’ इस पर ट्रंप ने कहा, ‘वो जाग रहे होंगे. वो मेरी तरह ही हैं.’ हालांकि, यह कॉल अगले दिन के लिए शेड्यूल थी.

PM मोदी-ट्रंप के रिश्ते का जिक्र

अमेरिकी राजदूत ने कहा कि इससे बता चलता है कि दोनों नेताओं के बीच कितना मजबूत रिश्ता है. गोर ने कहा, ‘जब आप किसी के दोस्त होते हैं तो कोई भी चीज पहले से तय नहीं होती है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच कितना मजबूत रिश्ता है.’

Giorgia Meloni On Trump: ‘अमेरिका के सामने झुक नहीं सकती’, ट्रंप के आरोपों पर जॉर्जिया मेलोनी का पलटवार, जानें क्यों कहा ऐसा?

ट्रंप के पास भारत की प्यारी यादें

राष्ट्रपति ट्रंप के बारे में राजदूत गोर ने कहा कि वह भारत के साथ संबंधों में व्यक्तिगत तौर पर जुड़े हुए हैं. अमेरिका भारत के साथ मिलकर काम करना चाहता है. हमारे पास एक ऐसे राष्ट्रपति हैं जो इस संबंध की बहुत परवाह करते हैं. उनके पास भारत की बहुत प्यारी यादें हैं. यह उनके सबसे खास दौरों में से एक था जिसके बारे में वह बात करते रहते हैं.

Explained: क्या पिता आयतुल्लाह खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगे मुज्तबा खामेनेई? 4 महीने से कहां ‘गायब’, किसके हाथों में ईरान?

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *