जमात-ए-इस्लामी के नेता शफीकुर रहमान से मिले विदेश सचिव विक्रम मिस्री, भारत-बांग्लादेश के रिश्तों पर क्या चर्चा हुई?


बांग्लादेश में नए प्रधानमंत्री की ताजपोशी हो चुकी है. तारिक रहमान अब वहां के नए प्रधानमंत्री का पद संभालेंगे. सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं, उन्होंने मंगलवार को पद की शपथ भी ले ली है. उनके शपथ ग्रहण समारोह में भारत के लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी शामिल हुए. 

इसी सिलसिले में विदेश सचिव मिस्री ने बांग्लादेश के विपक्ष के नेता और जमात-ए-इस्लामी के अमीर डॉ. शफीकुर रहमान के साथ शिष्टाचार भेंट की. विदेश सचिव ने डॉ. रहमान को उनकी नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं दीं और बांग्लादेश को भारत के स्थायी समर्थन की पुष्टि की. साथ ही दोनों देशों के रिश्तों को लोगों के हित पर केंद्रित रहने पर जोर दिया. इस दौरान डॉ. शफीकुर रहमान ने दोनों देशों के बीच गहरे सभ्यतागत संबंधों पर भी रोशनी डाली और मजबूत द्विपक्षीय संबंधों की उम्मीद भी जताई है. 

भारत की तरफ से लोकसभा स्पीकर बिरला ने किया नेतृत्व

बांग्लादेश में नई सरकार गठन के शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भारत की तरफ से नेतृत्व किया. इस दौरान अन्य देशों के नेता भी बांग्लादेश में शपथ ग्रहण में पहुंचे. ओम बिरला ने तारिक रहमान से मुलाकात करते हुए उन्हें बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बनने की बधाई और शुभकामनाएं भी दीं. 

राजनीतिक अस्थिरता के बाद राजनीतिक गठन
बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता के बीच आम चुनाव हुए. इस दौरान बीएनपी ने यहां बड़े मार्जिन से जीत हासिल करते हुए चुनाव जीता. कुल 298 सीटों में से 297 सीटों पर वोटिंग हुई. इनमें 209 सीटें बीएनपी ने जीतीं. इनके अलावा 68 सीटों पर जमात-ए-इस्लामी ने जीत दर्ज की. चुनाव में शेख हसीना की आवामी लीग को चुनाव लड़ने से रोक दिया गया था. चुनाव में 4 अल्पसंख्यक उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की है. 

तारिक रहमान की कैबिनेट में डॉ खलीलुर रहमान को विदेश मंत्री, सलाहुद्दीन अहमद को गृहमंत्री, डॉ अमीर खसरू महमूद को वित्त और प्लानिंग मंत्री, शमा ओबैद को विदेश राज्य मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *