जेफरी एपस्टीन ने एक भारतीय लड़की को भी बनाया था शिकार, अमेरिकी न्याय विभाग तलाश में जुटा, कैसे हुआ खुलासा?


यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की फाइल्स ने दुनिया में हल्ला मचाया हुआ है. एक के बाद एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है. अब खुलासा हुआ है, जो भारत से जुड़ा हुआ है. इस खुलासे में एक लड़की का जिक्र है, उसे भी जेफरी एपस्टीन ने अपना शिकार बनाया है. यह जानकारी खुद अमेरिकी न्याय विभाग ने दी है. 

‘द संडे गार्जियन’ में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, 6 साल पहले एक ईमेल लिखा गया था. इसमें पता चला था कि यौन अपराधी एपस्टीन ने एक भारतीय लड़की को भी शिकार बनाया है. अब उस लड़की को न्याय विभाग के अधिकारी मुआवजा दिलाने के लिए तलाश कर रहे हैं. लड़की से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है. ईमेल में प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए, उसे छुपाया गया है. 

इस इमेल को 13 जनवरी 2020 को लिखा गया था. ईमेल में पीड़िता का केस लड़ रही एडवर्ड पोटिंगर एलएलसी के वकील ब्रिटनी हेन्डरसन अमेरिका के अधिकारियों को ईमेल कर जानकारी देती हैं, इसमें वह कहती हैं कि कुछ पीड़ित लड़की थैरेपी लेना चाहती हैं. इसी ईमेल में एक लड़की का भी जिक्र है. वह पीड़ित लड़की के बारे में बताते हुए लिखती हैं कि वो अभी भारत में ही हैं. क्या अमेरिका का प्रशासन किसी तरह की मदद कर सकते हैं? क्या उसे थेरेपी के 6 फ्री सेशन मिल सकते हैं? साथ ही उन्होंने कहा कि वो जानना चाहती हैं, कि ये सर्विस भारत में उस लड़की को मिल सकती है. इस ईमेल के जबाव में अमेरिकी न्याय विभाग ने लड़की को मुआवजा देने और उनकी मानसिक स्थिति को ठीक करने की बात कह रहे हैं.

अमेरिका में ये सुविधा न्यूयॉर्क के ऑफिस ऑफ विक्टिम सर्विस के तहत दी जाती है. इसका एक इमरजेंसी विक्टिम सहायता कोष भी है. अब अमेरिकी अधिकारी लड़की की जानकारी जुटा रहे हैं. 

क्या है एपस्टीन फाइल? 
दरअसल, एपस्टीन फाइल्स उन दस्तावेजों का जखीरा है, जो अमेरिका के यौन अपराध की स्याह दुनिया का खुलासा करता है. इसमें अमेरिकी फाइनेंसर, ऊंची रसूख वाला और बाल यौन अपराधों का दोषी जेफरी एपस्टीन से जुड़े दस्तावेज हैं. इनमें ईमेल, फ्लाइट, लॉग्स, तस्वीरों और वीडियोज का संग्रह है. इसमें शोषण, ह्यूमन ट्रैफिकिंग, और शक्तिशाली लोगों के साथ एपस्टीन के रिश्तों से जुड़ी जांच है. 

3 मिलियन पेज का जखीरा है एपस्टीन फाइल

साल 2025 में अमेरिकी कांग्रेस ने एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट पास किया है. इसपर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साइन किए हैं. इसमें कुछ फाइले जारी की गई थीं, लेकिन बाद में एडिट कर दिया गया. इसके बाद जनवरी 2026 में इससे जुड़ी एक फाइल और जारी की गई. इसमें 3मिलियन पेज, 2000 वीडियो और 1.8 लाख तस्वीरें हैं. अमेरिकी न्याय विभाग इन फाइल्स को जारी कर रहा है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *