ट्रंप के इजरायल-हमास पीस प्लान लागू होने के ऐलान पर PM मोदी का रिएक्शन, बोले- ‘ स्वागत, हमें उम्मीद है कि…’



इजरायल और हमास अमेरिका की मध्यस्थता के बाद शांति योजना के पहले चरण पर सहमत हो गए हैं. इसकी घोषणा खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की है. इस फैसले का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वागत किया है. उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि हम राष्ट्रपति ट्रंप की शांति योजना के पहले चरण पर हुए समझौते का स्वागत करते हैं. यह प्रधानमंत्री नेतन्याहू के सशक्त नेतृत्व का भी प्रतीक है. हमें उम्मीद है कि बंधकों की रिहाई और गाजा के लोगों को मानवीय सहायता में वृद्धि से उन्हें राहत मिलेगी और स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त होगा.

इजरायल और हमास समझौता गाजा में जारी युद्ध को रोकने और कैदियों की रिहाई को सुनिश्चित करने पर केंद्रित है. इस ऐतिहासिक समझौते पर गुरुवार (9 अक्टूबर 2025) को मिस्र में हस्ताक्षर किए गए. ट्रंप ने इसे स्थायी शांति की दिशा में पहला कदम बताया,जबकि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे कूटनीतिक सफलता और नैतिक जीत करार दिया है.

खबर अपडेट की जा रही है…





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *