तय समय से पहले ही खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, गर्मी बढ़ी तो AC गाड़ी में बैठ गए अभिजीत दीपके


जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के लिए पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके भीषण गर्मी के बीच करीबन 3:15 बजे धरना स्थल छोड़कर चले गए. वह सुबह करीब 10:30 बजे धरना स्थल पर पहुंचे थे.

इससे पहले 6 मई को शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के मांग को लेकर जंतर-मंतर पर आयोजित कॉकरोच जनता पार्टी का धरना निर्धारित समय से पहले ही खत्म हो गया. सुबह करीब साढ़े दस बजे पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके धरना स्थल पर पहुंचे थे. दोपहर में बढ़ती गर्मी के बीच कुछ समय के लिए एसी में भी वह बैठे नजर आए. इसके बाद वह दोबारा प्रदर्शन स्थल पर लौटे, लेकिन करीबन 3.15 पर वहां से रवाना हो गए. शाम 4.15 तक जंतर-मंतर का पूरा प्रदर्शन स्थल खाली हो चुका था. पार्टी को दिल्ली पुलिस से शाम 5 बजे तक धरना जारी रखने की अनुमति मिली हुई थी. सीजेपी का यह पहला प्रदर्शन निर्धारित समय से पहले समाप्त हो गया. 

ये भी पढ़ें: Explained: ‘गॉडजिला’ एल नीनो आ रहा है… 2026 का मौसम कितना भयानक हो सकता है और भारत पर इसका क्या असर पड़ेगा?

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म, दीपके ने क्या कहा? 

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म हो चुका है. अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन खत्म होने के बाद एक्स पर एक पोस्ट शेयर की. उन्होंने लिखा, ‘अपने माता-पिता से मिलने घर जा रहा हूं, उनसे मिले हुए एक साल से ज़्यादा का समय हो गया है. पिछले 15 दिनों में उन्होंने बहुत कुछ सहा है और धमकियों के कारण उन्हें अपना घर छोड़ना पड़ा था. मैं उन्हें वापस घर लेकर जा रहा हूं.’

वहीं, पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने जंतर-मंतर की एक तस्वीर शेयर की है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘भारी संख्या में युवा शांतिपूर्वक तरीके से जुटे’.

ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, कॉम्पिटिटिव एग्जाम में फेयरनेस… कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर से रखीं ये 5 डिमांड





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *