दिल्ली में नाबालिग लड़की के साथ हुआ रेप, TMC नेता ने केंद्र पर सुरक्षा में विफलता का लगाया आरोप


Delhi News: राजधानी दिल्ली में गुलाब बेचने वाली 10 साल की लड़की से जंगल में रेप किया गया. इस घटना के बाद लोगों में काफी रोष है और अब राजनीति भी होने लगी है. घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि दिल्ली आज भारत की ‘रेप कैपिटल’ बनती जा रही है और यह घटना निर्भया कांड की दुखद पुनरावृत्ति है.    

अभिषेक बनर्जी ने कहा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह बंगाल में आकर बदलाव की बात कर रहे हैं. शायद वह बदलाव पहले बीजेपी शासित राज्यों में ही शुरू होना चाहिए. जिस सरकार में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की क्षमता नहीं है, जो शुद्ध हवा और पानी की आपूर्ति नहीं कर सकती, या घातक विस्फोटों को रोक नहीं सकती, उस सरकार को बंगाल में आकर वोट मांगने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है.”    

क्या है पूरा मामला?

दरअसल मध्य दिल्ली के ट्रैफिक सिग्नल पर एक नाबालिग लड़की गुलाब बेचती थी. आरोप है कि एक ई-रिक्शा ड्राइवर ने दस साल की इस लड़की का अपहरण किया, फिर बिलकापुर नामक एक जगह पर चाय पिलाने के बहाने वह उसे जंगल में ले गया और उसका रेप किया. आरोपी पीड़िता को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया था. यह घटना 10 जनवरी की बताई जा रही है.

पीड़िता ने पुलिस को दिया बयान

पुलिस जांच में पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे जंगल में ले गया था. वहां एक कमरे में उसके साथ रेप किया गया. पुलिस ने बताया कि खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में नाबालिग लड़की को मरा हुआ समझकर आरोपी वहां से भाग गया. होश आने पर नाबालिग किसी तरह घर लौट आई.

परिवार के सदस्य उसे अस्पताल ले गए. थाने में भी शिकायत दर्ज कराई गई. पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *