पंजाब के DIG हरचरण सिंह भुल्लर गिरफ्तार, 5 लाख की घूस लेने के आरोप में CBI ने किया अरेस्ट



पंजाब में रोपड़ रेंज के DIG हरचरण सिंह भुल्लर को सीबीआई ने गुरुवार (16 अक्टूबर, 2025) दोपहर गिरफ्तार कर लिया. यह गिरफ्तारी एक हाई प्रोफाइल रिश्वत मामले से जुड़ी बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि मंडी गोबिंदगढ़ के एक स्क्रैप कारोबारी ने DIG पर 5 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप लगाए थे. पुलिस ने इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. 

रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार
सीबीआई सूत्रों के अनुसार, DIG को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया. फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि DIG भुल्लर ने एक मामले को निपटाने के लिए बड़ी रकम की मांग की थी और उसे पहली किस्त देने के लिए मोहाली ऑफिस बुलाया था. इस सूचना के आधार पर सीबीआई की टीम ने छापेमारी की और मौके पर ही DIG को गिरफ्तार कर लिया.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *