पत्नी उषा वेंस के धर्म परिवर्तन पर बयान को लेकर घिरे जेडी वेंस, HAF ने पूछा- आपने हिंदू धर्म से जुड़ने के बारे में क्यों नहीं सोचा?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के अपनी पत्नी उषा वेंस के धर्म बदलने संबंधी की गई सार्वजनिक टिप्पणी से दुनिया भर में बवाल मचा है. उन्होंने ये भी कहा कि उनकी पत्नी के कारण ही उनकी दोबारा से ईसाई धर्म में रुचि पैदा हुई है और उन्होंने रविवार को चर्च जाना शुरू किया है. जेडी वेंस ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि एक दिन उनकी पत्नी ईसाई धर्म अपना लेंगी. जेडी वेंस की इस टिप्पणी पर हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन का रिएक्शन सामने आया है.    

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने पलटवार करते हुए अमेरिकी उपराष्ट्रपति को हिंदू धर्म अपनाने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि आपने हिंदू धर्म से जुड़ने के बारे में कभी क्यों नहीं सोचा. संगठन की तरफ से कहा गया कि अगर वो हिंदू धर्म से जुड़ते हैं तो सोशल मीडिया पर मौजूदा हिंदू विरोधी भावना में कमी आएगी और हिंदू धर्म के सकारात्मक प्रभाव की स्वीकृति और बढ़ेगी.

जेडी वेंस ने अपने बयान के बचाव में क्या कहा?

अपनी पत्नी के धर्म को बदनाम करने के आरोप में घिरे जेडी वेंस ने कहा कि उनके बयान की इस तरह से व्याख्या करना घृणित है. जेडी वेंस ने कहा कि उषा वेंस ईसाई नहीं हैं और उनका धर्म परिवर्तन करने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन अंतर्धार्मिक विवाह या अंतर्धार्मिक रिश्ते में रहने वाले कई लोगों की तरह उन्हें उम्मीद है कि एक दिन उषा भी चीजों को उनकी तरह देख पाएंगी. 

वेंस ने आगे कहा, ‘चाहे कुछ भी हो, मैं उनसे प्यार और उनका समर्थन करता रहूंगा और उनसे आस्था, जीवन और बाकी सभी चीज़ों के बारे में बात करता रहूंगा, क्योंकि वह मेरी पत्नी हैं.’ उन्होंने कहा कि उषा उनके जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद हैं और उन्होंने उन्हें अपने धर्म के साथ फिर से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया है.

शादी से पहले खुद को अग्नोस्टिक मानते थे जेडी वेंस

जेडी वेंस ने 2019 में उषा वेंस से शादी के कई साल बाद बपतिस्मा लिया. इससे पहले वे खुद को अग्नोस्टिक (अज्ञेयवादी) कहते थे. उन्होंने बताया कि जब वे पहली बार मिले थे, तब उषा भी अज्ञेयवादी थीं. वेंस ने अपनी पत्नी के धर्म परिवर्तन मामले को लेकर कहा कि हां, ईसाइयों की अपनी मान्यताएं होती हैं और उन मान्यताओं के कई परिणाम होते हैं, जिनमें से एक यह है कि हम उन्हें दूसरों के साथ साझा करना चाहते हैं. यह पूरी तरह से सामान्य बात है. 

ये भी पढ़ें

ORS नाम से भ्रामक पेय बेचने वालों पर रोक बरकरार, दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- ‘जनता की सेहत से मजाक नहीं’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *