पश्चिम बंगाल की CM पर बरसी बीजेपी, रविशंकर बोले- ‘ममता को घोटालों के राज खुलने का डर’


कोलकाता में ED की कार्रवाई में बाधा डालने के लिए बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. बीजेपी ने ममता पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने ED के अधिकारियों को धमकाया है. बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘बंगाल में ममता जी कोई जांच नहीं होने देती हैं. बंगाल में ऐसा क्या है, जिसे ममता जी छिपा रही हैं.’

ममता बनर्जी ने लोकतंत्र को शर्मसार किया

बीजेपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कल बंगाल में जो हुआ, वह आजाद भारत में पहले कभी नहीं हुआ. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पूरा काम न सिर्फ अनैतिक, गैर-जिम्मेदार और असंवैधानिक है, बल्कि उन्होंने पूरी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को शर्मसार कर दिया है.

रविशंकर ने कहा, ‘रेड निजी कंपनी के दफ्तर पर थी. हमें नहीं समझ आता कि इसमें ममता क्यों घबरा गई हैं. उन्हें डर है कि उनके घोटालों के राज खुल जाएंगे. जांच को रोकना कानून का उल्लंघन है. ममता का हिसाब जनता करेगी.’

बीजेपी ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी बंगाल में कोई जांच नहीं होने देती हैं. उन्होंने ED के अधिकारियों को भी धमकाया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *