‘क्या ट्रंप का ईगो इतना बड़ा, खुद फोन…’, US मंत्री के बयान पर भारत के पूर्व राजनयिक का जोरदार पलटवार


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लटनिक के बयान पर भारत के पूर्व राजनयिक दीपक वोहरा का रिएक्शन सामने आया है. दीपक वोहरा के मुताबिक क्या अमेरिकी राष्ट्रपति नहीं फोन कर सकते थे उन्हें ट्रेड डील की ज़रूरत नहीं है?

क्या ट्रंप का ईगो इतना बड़ा है- वोहरा 
हॉवर्ड लटनिक के बयान पर जवाब देते हुए दीपक वोहरा ने कहा कि क्या ट्रंप का ईगो इतना बड़ा है कि उन्हें लगता है कि पूरी दुनिया उनके सामने झुके. उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप malignant narcist है और इसी वजह से उन्होंने कई देशों पर टैरिफ़ लगाए हैं. बता दें कि ट्रंप ने सबसे ज्यादा भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है. इन टैरिफ से अमेरिका को अरबों डॉलर का मुनाफा हुआ है. ये बात खुद डोनाल्ड ट्रंप बता चुके हैं. 

डोनाल्ड ट्रंप पर कसा तंज
डोनाल्ड ट्रंप पर तंज कसते हुए भारत के पूर्व राजनयिक वोहरा ने कहा कि एक बार रोम के शाहशाह को बताया गया कि लोग आपके ख़िलाफ़ हो गए हैं तो उन्होंने कहा कि चलो डरते तो हैं, ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप को मैं ये बताना चाहता हूं एक दिन डर ख़त्म हो जाएगा लेकिन नफ़रत नहीं ख़त्म होगी. उन्होंने आगे कहा कि डोनाल्ड ट्रंप क्या भारत के साथ ट्रेड डील नहीं करना चाहते हैं ? क्या इसमें उनका फायदा नहीं है?

लुटनिक ने क्या दावे किए ?
ऑल-इन पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान लुटनिक ने दावा किया कि ट्रंप खुद डील को अंतिम रूप देने वाले नेता हैं और जब तक सामने वाला नेता सीधे बात नहीं करता, सौदा पूरा नहीं होता. उनके मुताबिक अमेरिका यह मानकर चल रहा था कि भारत के साथ समझौता बाकी देशों से पहले हो जाएगा, इसलिए इंडोनेशिया, फिलीपींस और वियतनाम जैसे देशों से बातचीत भी उसी आधार पर की गई. लुटनिक ने कहा कि भारत की ओर से ट्रंप को कॉल नहीं किया गया, क्योंकि भारतीय पक्ष इस बात को लेकर असहज था. इसी दौरान अमेरिका ने अन्य देशों के साथ समझौते कर लिए और उनकी शर्तें तय हो गईं. 

इसके अलावा लुटनिक का ये भी दावा है कि भारत ने लगभग 3 हफ्ते बाद फिर बातचीत की इच्छा जताई, लेकिन तब तक हालात बदल चुके थे. भारत ने कहा कि वो अब डील के लिए तैयार है, लेकिन तब तक ट्रेन स्टेशन से निकल चुकी थी. 

ये भी पढ़ें

गृह मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे TMC सांसद, महुआ, डेरेक ओ ब्रायन समेत 8 को उठा ले गई पुलिस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *