बेंगलुरु: 22 वर्षीय युवती के साथ सीक्रेट शादी, जहर का समझौता और हत्या.. पुलिस की गिरफ्त में प्रेमी


कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के ब्यादाराहल्ली इलाके में 22 वर्षीय युवती भवानी एस. की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी चंदन उर्फ चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया है. शुरुआती जांच में हत्या का संदेह जताया गया है.

दरअसल, भवानी ने बीएससी की पढ़ाई पूरी की थी और टिगलारापाल्या के एक मोबाइल फोन शोरूम में काम करती थी. वह तुलसी नगर में किराये के मकान में अकेली रहती थी.

पुलिस के अनुसार, भवानी और चंद्रशेखर कई सालों से रिश्ते में थे. जांच में सामने आया है कि दोनों ने करीब एक साल पहले परिवारों को बताए बिना गुप्त रूप से शादी कर ली थी. वहीं, चंद्रशेखर पहले से शादीशुदा था और उसकी पहली शादी से एक छह वर्षीय बच्चा भी है.

पुलिस की जांच में क्या आया सामने?

शनिवार (13 जून, 2026) की सुबह भवानी के रिश्तेदारों ने उसकी इंस्टाग्राम स्टोरी पर चंद्रशेखर के साथ एक तस्वीर देखी. बताया जा रहा है कि यह तस्वीर उनकी कथित शादी की पहली सालगिरह के अवसर पर पोस्ट की गई थी. तस्वीर देखने के बाद परिवार को चिंता हुई. जब भवानी के पिता श्रीनिवास ने उसे कई बार फोन किया और कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने मकान मालिक से संपर्क किया. 

बेंगलुरु: 22 वर्षीय युवती के साथ सीक्रेट शादी, जहर का समझौता और हत्या.. पुलिस की गिरफ्त में प्रेमी

मकान मालिक और पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खोलकर देखा, तो भवानी मृत अवस्था में मिली. वहीं चंद्रशेखर बेहोश पड़ा था. पुलिस के अनुसार, उसने कथित रूप से जहर खाया था. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद वह बच गया. जबकि दूसरी तरफ परिवार ने हाल ही में भवानी की शादी किसी अन्य व्यक्ति से तय करने की तैयारी शुरू की थी और अगले सप्ताह उसकी सगाई होने वाली थी.

पुलिस को शक है कि इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. जांचकर्ताओं के अनुसार, चंद्रशेखर ने पहले भवानी को उसके साथ आत्महत्या करने के लिए राजी किया और दोनों ने जहर खाया, लेकिन जब भवानी उल्टी के कारण बच गई, तो आरोपी ने कथित तौर पर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी.

सामूहिक आत्महत्या या सिर्फ आत्महत्या दिखाने की कोशिश?

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या चंद्रशेखर ने बाद में जहर खाकर पूरे घटनाक्रम को सामूहिक आत्महत्या या आत्महत्या के प्रयास जैसा दिखाने की कोशिश की थी. सूत्रों के मुताबिक, अपराध का पता चलने से कुछ समय पहले चंद्रशेखर ने कथित तौर पर भवानी के अकाउंट से इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की थी. इससे यह संदेह और गहरा गया है कि उसने घटना को छिपाने की कोशिश की.

कमरे और शवों से तेज जहरीली गंध आने की बात भी सामने आई है. भवानी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, जबकि चंद्रशेखर पुलिस हिरासत में है. ब्यादाराहल्ली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. अब पुलिस फॉरेंसिक और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. इन रिपोर्टों के आधार पर यह स्पष्ट होगा कि मामला आत्महत्या के समझौते का था या पहले से सोची-समझी हत्या का. 

यह भी पढे़ंः बेंगलुरु से आरोपियों को पकड़ने जयपुर आई थी पुलिस टीम, ACB ने रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा, जानें मामला?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *