पाकिस्तान के साथ आया अमेरिका! बलूचिस्तान हमले के बाद बोला- US ने BLA को आतंकवादी…


पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने आसिम मुनीर की नाक पर दम करके रखी है. बीएलए ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा समेत 12 बड़े शहरों में एकसाथ हमले किए हैं. उसका दावा है कि इन हमलों में पाकिस्तान के 84 सुरक्षाबलों को मारे गए हैं. वहीं पाकिस्तान की ओर से बताया गया है कि बीएलए के हमलों में 27 सुरक्षाबलों की मौत हुई है, इनमें 12 सैनिक और 15 पुलिस के जवान हैं. बलूचिस्तान में हुए इन हमलों पर अब अमेरिका का रिएक्शन आया है. 

इस्लामाबाद में अमेरिका के चार्ज डी’अफेयर्स नताली बेकर ने बलूचिस्तान में आतंकवादी हमलों की निंदा की. उन्होंने कहा, ‘संयुक्त राज्य अमेरिका 31 जनवरी को बलूचिस्तान में सुरक्षाकर्मियों और नागरिकों के खिलाफ हुए हमलों और आतंकवादी हिंसा की कड़ी निंदा करता है. इन हमलों की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली है, जिसे अमेरिका ने एक आतंकवादी संगठन घोषित किया हुआ है.’

उन्होंने X पर पोस्ट में लिखा, संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से, मैं आतंकवाद के पीड़ितों, उनके परिवारों और सभी प्रभावित लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और शोक व्यक्त करता हूं. पाकिस्तानी जनता हिंसा और भय से मुक्त जीवन जीने की हकदार है. अमेरिका शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के प्रयासों में पाकिस्तान का एक दृढ़ सहयोगी बना हुआ है. इस कठिन समय में हम पाकिस्तान के साथ एकजुटता से खड़े हैं.

पाकिस्तान के साथ आया अमेरिका! बलूचिस्तान हमले के बाद बोला- US ने BLA को आतंकवादी...

बलूचिस्तान में BLA ने मुनीर सेना को बुरी तरह धोया

बलूच आर्मी ने क्वेटा में पुलिसकर्मियों की हत्या करके थाने को ही फूंक दिया था. एक पुलिस वैन को भी रॉकेट लॉन्चर से उड़ा दिया था, जिसमें सवार दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी. इसी तरह बलूचिस्तान यूनिवर्सिटी के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर रॉकेट लॉन्चर से हमला किया था. इनके अलावा सचिवालय के पास बलूच लड़ाकों ने फिदायीन हमला किया था, जिनमें 3 सैनिकों और 5 बलूच लड़ाकों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, क्वेटा में शाम 4 बजे तक कुल 9 धमाके हुए हैं और अकेले क्वेटा में ही 7 पुलिसकर्मियों के मारे जाने की खबर है.

पाकिस्तान के साथ आया अमेरिका! बलूचिस्तान हमले के बाद बोला- US ने BLA को आतंकवादी...

BLA लड़ाकों ने 8 अधिकारियों को किया किडनैप

BLA के हमले में 28 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज क्वेटा के सरकारी अस्पताल में चल रहा है. साथ ही पाकिस्तान की सरकार ने मुठभेड़ में मारे गए बलूच लड़ाकों की संख्या अपडेट करके 37 बताई है. BLA ने हमले के अलावा नोकुशी शहर के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद हुसैन और 8 CTD के अधिकारियों को किडनैप कर लिया है. साथ ही नोकुशी स्थित सीटीडी के मुख्यालय पर भी कब्जा किया हुआ है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *