‘पूरे फ्रांस में जितने घर हैं उतने तो हमने 12 साल में बनवा दिए’, पेरिस में पीएम मोदी का बड़ा बयान


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (18 जून 2026) को पेरिस में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पेरिस रंगों का शहर है, जिसे भारत के अलग-अलग राज्यों से आए हुए लोग अधिक खूबसूरत बना देते हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने अपने 12 साल के कार्यकाल के दौरान किए गए कामों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भारत की जीडीपी दोगुना हुआ है और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाईल फोन मैन्युफैक्चरर है.

‘पूरे फ्रांस में जितने घर हैं उतने तो हमने 12 साल में बनवा दिए’

पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत की इसी प्रगति का नतीजा है कि आज भारत दनिया की फास्टेस्ट ग्रोइंड मेजर इकोनॉमी है. पिछले 12 सालों में देश में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं. फ्रांस में टोटल जितने घर हैं उससे भी अधिक पक्के घर बीते 12 सालों में हमने जरूरतमंदों के लिए बनाए हैं. अब हर परिवार के पास चाहे वह कितना भी गरीब क्यों न हो उसके पास बैंक अकाउंट है.’

पीएम मोदी ने कहा, ‘बीते 12 साल में भारत का GDP दोगुना हुआ है. एयरपोर्ट्स की संख्या दोगुनी हुई है. यूनिवर्सिटीज की संख्या भी दोगुनी हो गई है. हाईवे कंस्ट्रक्शन की स्पीड तीन गुना बढ़ गई. मेट्रो नेटवर्क चार गुना बड़ा हो गया है. आज भारत की कहानी सिर्फ इकोनॉमिक प्रोग्रेस की कहानी नहीं है. ये सोशल ट्रांसफॉर्मेशन की भी कहानी है. पिछले 12 साल में देश में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं.’

आज के भारत का युवा बहुत बड़े सपने देख रहा: पीएम मोदी

उन्होंने कहा, ‘इन 12 वर्षों की उपलब्धियों में एक उपलब्धि ऐसी भी है जिसे किसी आंकड़े से या अंक से नहीं मापा जा सकता, वो है, 140 करोड़ भारतीयों का आत्मविश्वास. आज का भारत और आज के भारत का युवा बहुत बड़े सपने देख रहा है. भारत का किसान नई संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा है. भारत की महिलाएं नए नेतृत्व का परिचय दे रही हैं. इसलिए ये सिर्फ उपलब्धि के 12 साल नहीं हैं, ये भारत की आकांक्षाओं को नई बुलंदी देने का काल रहा है.’

पीएम मोदी ने कहा, ‘ये भारत की आकांक्षाओं का नया युग है. जहां बिजली पहुंची है वहां लोग सिर्फ बिजली नहीं चाहते, स्मार्ट लिविंग चाहते हैं. जहां रेल पहुंची है, वहां लोग हाई स्पीड कनेक्टिविटी चाहते हैं. जहां हाइवे पहुंचा है वहां लोग वर्ल्ड क्लास एक्सप्रेस वे चाहते हैं. जहां इंटरनेट पहुंचा वहां लोग एआई और डिजिटल इनोवेशन में नेतृत्व चाहते हैं. आज भारत के लोग अपने जीवन को नेक्स्ट लेवल पर ले जाना चाहते हैं और भारत को भी नेक्स्ट लेवल पर ले जाना उनका संकल्प है.’

ये भी पढ़ें : ट्रंप ने ईरान के साथ साइन की पीस डील, प्रसिद्ध फ्रांस के वर्साय महल युद्ध शांति के लिए हुए समझौते



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *