फिर होगा युद्ध? लेबनान में इजरायल के हमले से भड़का ईरान, बंद कर दिया होर्मुज


शांति समझौते और मिडिल ईस्ट से पटरी पर आने की उम्मीदें वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए एक बार फिर धुमिल होती नजर आ रही है. लेबनान में इजरायल की तरफ से सीजफायर के उल्लंघन के बाद ईरान ने होर्मुज बंद कर दिया है. ईरानी मीडिया के हवाले से खबर सामने आई है. 

अलजजीरा के मुताबिक, यहां शांति समझौते पर सहमति बनने के कुछ दिनों बाद ईरान ने शनिवार को अमेरिका और इजरायल के कथित तौर पर सीजफायर का उल्लंघन करने के बाद होर्मुज को बंद कर दिया है.

सीजफायर समझौते का उल्लंघन

ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी ने बताया कि ईरान की शीर्ष संयुक्त सैन्य कमान, खत्म अल अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर ने कहा है कि अमेरिका और इजरायल की तरफ से सीजफायर के समझौते के कथित उल्लंघन के बाद इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को बंद कर दिया. इसके अलावा सेना ने चेतावनी दी है कि अगर लगातार हमले जारी रहे, तो आगे के कदम उठाने की योजना बनाई गई है. 

अगर हमले जारी रहे, तो और कदम उठाए जाएंगे
ईरान की सेना का कहना है कि यह Blockade वादों का उल्लंघन करने के बाद उठाया गया पहला कदम है. साथ ही चेतावनी जारी की कि अगर हमले जारी रहे तो कदम उठाए जाएंगे.

दरअसल, शनिवार को दक्षिणी लेबनान पर इजरायली हमलों में दो बच्चों सहित कम से कम 16 लोगों के मारे जाने के बाद हुआ है. इजरायल और लेबनान शुक्रवार को सीजफायर के समझौते पर सहमत हुए.

दिनदहाड़े आतंकवादी हमले से दहला पाकिस्तान, बैक-टू-बैक दो बम धमाकों में 7 की मौत, कई घायल

डील साइन में देरी होने को लेकर ट्रंप जारी कर चुके चेतावनी

इससे पहले शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान जारी किया था. इसमें उन्होंने कहा था कि हमने मजबूरी में मुलाकात नहीं की. ईरान ने की थी. उनका खेल खत्म हो चुका है. हम 60 दिन का इंतजार करेंगे. उन्हें कोई पैसा नहीं मिलेगा. एक पैसा भी नहीं मिलेगा. यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब स्विट्जरलैंड में डील साइन में देरी की खबरें सामने आई थीं.

यह भी पढ़ेंः पुतिन की टेंशन बढ़ाएगा जेलेंस्की का ये दांव! रूस के जब्त हथियारों की यूक्रेन लगाएगा बोली, शुरू किया इंटरनेट प्लेटफॉर्म



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *