मेघालय में सुरक्षा एजेंसियों ने रविवार (28 दिसंबर, 2025) को बांग्लादेश की ढाका पुलिस की ओर से किए गए दावे को खारिज कर दिया. ढाका पुलिस ने कहा था कि इंकलाब मंच के नेता शरीफ उस्मान हादी के हत्यारे राज्य में घुस गए हैं. मेघालय में बीएसएफ प्रमुख इंस्पेक्टर जनरल ओपी उपाध्याय इन्हें बेबुनियाद और गुमराह करने वाले बताए हैं.
दरअसल, ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस के टॉप अधिकारी ने कहा था कि हादी हत्याकांड के दो मुख्य संदिग्ध हालुआघाट सीमा के रास्ते मेघालय में घुस गए हैं. स्थानीय साथियों ने उनकी मदद की है. ऐसा कोई सबूत नहीं है. ताकि पता चले कि कोई भी व्यक्ति हालुआघाट सेक्टर से इंटरनेशनल बॉर्डर पार करके मेघालय में आया है.
पीटीआई से बात करते हुए उपाध्याय ने कहा कि बीएसएफ ने न तो ऐसी कोई घटना देखी है. न ही ऐसी कोई रिपोर्ट मिली है. जो दावे फैलाए जा रहे हैं, वो बेबुनियाद और गुमराह करने वाले हैं.
मेघालय पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि गारो हिल्स इलाके में संदिग्धों की मौजूदगी के दावे की पुष्टि करने के लिए कोई इनपुट या खुफिया जानकारी नहीं थी. बीएसएफ अधिकारियों ने कहा है कि इंटरनेशल बॉर्डर पर तैनात कर्मियों को किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए हर समय हाई अलर्ट पर रखा गया है. खासतौर पर पड़ोसी देश में बने हालातों को देखते हुए. इस सेक्टर में लगातार निगरानी रखी जा रही है.
कौन है छात्र नेता हादी?
32 साल के शरीफ उस्मान हादी को 12 दिसंबर को ढाका में एक चुनावी अभियान के दौरान सिर में गोली मार दी गई थी. उन्हें बेहतर इलाज मिल सके, इसलिए सिंगापुर रेफर किया गया. 18 दिसंबर को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. हादी इंकलाब मंच का प्रवक्ता था. वह अगस्त 2004 में हुए विरोध प्रदर्शन का प्रमुख युवा नेता था. इसी वजह से शेख हसीना की सरकार आवामी लीग गिर गई थी. साथ ही वह 12 फरवरी को होने वाले चुनावों का संसदीय उम्मीदवार भी था.
कहां है गारो हिल्स का इलाका?
गारो हिल्स का क्षेत्र मेघालय के पश्चिमी सेक्टर में आता है. यह बांग्लादेश की सीमा साझा करता है. इसकी सुरक्षा में सीमा बल तैनात रहता है.