बाल-बाल बचा अमेरिका का F-35 फाइटर जेट, ईरान ने किया था अटैक, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच ईरान के हमले की वजह से अमेरिका के F-35 फाइटर जेट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. यूएस सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स के अनुसार, पांचवीं पीढ़ी का यह स्टेल्थ फाइटर जेट ईरान पर एक कॉम्बैट मिशन पर था, तभी मिडिल ईस्ट में इसकी इमरजेंसी लैंडिग करानी पड़ी.

सीएनएन ने सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता टिम हॉकिन्स के हवाले से बताया कि F-35 फाइटर जेट की सुरक्षित लैंडिंग हो गई और पायलट की स्थिति स्थिर है. उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच चल रही है. अमेरिका और इजरायल दोनों ही इस जंग में एफ-35 जेट का इस्तेमाल कर रहे हैं. इन विमानों की कीमत 100 मिलियन डॉलर से अधिक है.

ईरान ने युद्ध में पहली बार अमेरिकी जहाज को बनाया निशाना

फरवरी महीने के आखिर में शुरू हुए इस युद्ध में यह पहला मौका है, जब ईरान ने अमेरिका के विमान को अपना निशाना बनाया है. इस युद्ध में अमेरिका और इजरायल दोनों ही एफ-35 लड़ाकू विमानों का ईरान पर हमले के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं. इस प्रत्येक लड़ाकू विमान की कीमत 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा है.

US ईरान के खिलाफ व्यापक जीत हासिल कर रहाः हेगसेथ

यह घटना ऐसे समय पर हुई है, जब अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से यह दावा किया जा रहा है कि ईरान के खिलाफ उनका मिशन व्यापक रूप से जीत हासिल कर रहा है. जबकि अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने गुरुवार (19 मार्च, 2026) की सुबह में कहा कि अमेरिका निर्णायक रूप से जीत हासिल कर रहा है और ईरान की एयर डिफेंस सिस्टम्स पूरी तरह से तहस-नहस हो चुकी है.

अमेरिका ने F-35 की ताकत को लेकर किया था दावा

अमेरिका ने दावा किया था कि दुनिया का कोई रडार या एयर डिफेंस सिस्टम इस अदृश्य लड़ाकू विमान को डिटेक्ट नहीं कर सकता है, लेकिन ये दूसरी बार है जब F-35 को डिटेक्ट किया गया और यहां तक कि उसे ईरान के हमले का भी शिकार होना पड़ा. इस हमले में पायलट भी बाल-बाल बच गया है.

IRGC का दावा- US फाइटर जेट को बनाया निशाना

ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कार्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि मध्य ईरान के आसमान में एक अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान को निशाना बनाया है. ईरान का कहना है कि हमले के बाद विमान का भविष्य अज्ञात है, लेकिन संभावना है कि वह गिर गया है.

इस घटना के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ईरान ने पहले भी अमेरिकी और इजरायली विमानों को मार गिराने का दावा किया है. ईरान के पास Bavar-373 नाम का एक एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम है, जो F-35 जैसे स्टेल्थ लड़ाकू विमानों को निशाना बना सकती है.

यह भी पढ़ेंः Iran War: ‘बड़ी गलती कर दी…तो तेल-गैस ठिकाने कर देंगे तबाह’, ईरान का खाड़ी देशों को अल्टीमेटम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *