भारत का एक और स्वदेशी तेजस फाइटर जेट क्रैश, तकनीकी खराबी के चलते हुआ नुकसान, पायलट ने खुद को किया इजेक्ट 


भारतीय वायुसेना (IAF) का LCA तेजस फाइटर जेट ट्रेनी उड़ान के बाद लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह घटना इसी साल 7 फरवरी की है. पाकिस्तान बॉर्डर पर एक फॉरवर्ड एयरबेस पर यह हादसा हुआ है. राहत की बात ये रही कि इस घटना में पायलट ने खुद को इजेक्ट कर लिया था और सुरक्षित रूप से बाहर निकल आया था.

यह हादसा संभवत: गुजरात के नलिया में हुआ था. हाल के वर्षों में तीसरी बड़ी तेजस दुर्घटना है. मार्च 2024 में राजस्थान के जैसलमेर में पहला तेजस क्रैश हुआ था, जिसमें पायलट ने खुद को इजेक्ट कर लिया था. वहीं दूसरी घटना 2025 में दुबई एयरशो के दौरान हुई थी, जिसमें तेजस फाइटर जेट क्रैश हुआ था. इस हादसे में पायलट की जान भी चली गई थी. इस हादसे की जांच अभी भी जारी है. हालांकि, भारतीय वायु सेना ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

सूत्रों के मुताबिक यह घटना इसी महीने के शुरुआत की है, जब फाइटर जेट नियमित ट्रेनिंग उड़ान के बाद लैंडिंग कर रहा था. शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा गई है, जिसमें विमान के सिस्टम में कोई गड़बड़ी शामिल है. इस घटना के बाद, भारतीय वायुसेना ने पूरे तेजस बेड़े की जांच का आदेश दिया है ताकि किसी भी तकनीकी समस्या की पहचान की जा सके.

.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *