भारत में LPG-LNG की कोई कमी? मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच सरकार ने दिया ये जवाब


अमेरिका-इजरायल और ईरान के युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट में तनाव जारी है. इसका असर वैश्विक ऊर्जा पर भी पड़ने की आशंका जताई जा रही है. इसी बीच भारत का बड़ा बयान सामने आया है.  सरकारी सूत्रों के मुताबिक, एनर्जी सिक्योरिटी में भारत बहुत अच्छी स्थिति में है. स्टॉक की मौजूदा स्थिति अच्छी है. स्टॉक हर दिन भरा जा रहा है. भारत में LPG या LNG की कोई कमी नहीं है, दुनिया में क्रूड ऑयल की कोई कमी नहीं है. भारत दूसरे सप्लायर्स के भी संपर्क में है.

कनाडा-ऑस्ट्रेलिया ने दिया ऑफर

कहा गया कि ऑस्ट्रेलिया और कनाडा ने भी भारत को गैस बेचने का ऑफर दिया है. भारत दूसरे सोर्स भी ढूंढ रहा है. हाल ही में भारत ने UAE और US के साथ एक नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है. 

दूसरे मार्केट ढूंढ रहा भारत

भारत 195 MMSCMD गैस इंपोर्ट करता है, उसमें से कतर सिर्फ़ 60 MMSCMD सप्लाई करता है, भारत गैस खरीदने के लिए दूसरे मार्केट ढूंढ रहा है. भारत क्रूड और LPG खरीदने के लिए बड़े ऑयल प्रोड्यूसर्स और ट्रेडर्स से बात कर रहा है. भारत इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) और ऑर्गनाइज़ेशन ऑफ़ द पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्रीज़ (OPEC) से बात कर रहा है. भारत जहाजों का इंश्योरेंस लेने के लिए USA से बात कर रहा है. भारत दिन में दो बार एनर्जी की स्थिति का रिव्यू कर रहा है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *