महिला आरक्षण को लेकर संसद में बढ़ते टकराव के बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सरकार को पहली बार ऐसा झटका लगा है, जिसने उसकी नीतियों की सच्चाई सामने ला दी है. प्रियंका ने जोर देकर कहा कि महिलाओं के अधिकारों को अब और टाला नहीं जा सकता और 2023 में पारित कानून को तत्काल लागू किया जाना चाहिए.
सरकार को हकीकत का सामना करना पड़ा- प्रियंका
प्रियंका गांधी ने कहा कि मौजूदा घटनाक्रम ने यह साफ कर दिया है कि सरकार की रणनीति अब काम नहीं कर रही. उन्होंने इसे सरकार के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका बताते हुए कहा कि यह स्थिति खुद उसकी नीतियों का परिणाम है.
#WATCH | Delhi: Congress MP Priyanka Gandhi says, “It’s a Black Day for them (centre) because they’ve felt a shock for the first time, which they deserved. The problems of women today are growing exponentially. The struggle is growing. Women aren’t fools. They see everything.… pic.twitter.com/Q9mAXYZ6i8
— ANI (@ANI) April 18, 2026
महिलाएं सब समझती हैं- प्रियंका गांधी
उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं अब पहले से ज्यादा जागरूक हैं और केवल प्रचार के जरिए उन्हें प्रभावित नहीं किया जा सकता. उनके मुताबिक, महिलाओं के सामने आज जो चुनौतियां हैं, वे लगातार बढ़ रही हैं और वे हर फैसले को ध्यान से देख रही हैं.
दिखावे से नहीं, फैसलों से बदलाव होगा
प्रियंका गांधी ने कहा कि केवल मीडिया मैनेजमेंट या प्रचार से वास्तविक बदलाव नहीं लाया जा सकता. उन्होंने सरकार से ठोस कदम उठाने की अपील करते हुए कहा कि अब निर्णय लेने का समय है, न कि घोषणाएं करने का. उन्होंने स्पष्ट कहा कि संसद द्वारा सर्वसम्मति से पारित महिला आरक्षण कानून को तुरंत लागू किया जाना चाहिए. यदि इसके क्रियान्वयन में कोई तकनीकी अड़चन है, तो उसे छोटे संशोधनों के जरिए दूर किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: महिला आरक्षण बिल संसद में नहीं हुआ पास तो जगन मोहन रेड्डी का आया रिएक्शन, सरकार या विपक्ष किसके साथ?
यह भी पढ़ें: महिला आरक्षण बिल पर आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान, बोले- …देश के लोकतंत्र और संविधान की हार होती
विपक्ष और लोकतंत्र की जीत
प्रियंका गांधी ने कहा कि विपक्ष के लिए महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन योजना का समर्थन करना संभव नहीं है; अगर सरकार वाकई गंभीर है तो उसे 2023 के कानून को लागू करना चाहिए. उन्होंने कहा कि बीजेपी की पूरी साजिश महिला आरक्षण का इस्तेमाल करके स्थायी रूप से सत्ता में बने रहने की थी. कल लोकसभा में जो हुआ वह लोकतंत्र और विपक्षी एकता की बड़ी जीत है.