रावलकोट में PAK सेना और रेंजर्स की बर्बरता, हक मांग रहे कश्मीरियों को गोलियों से भूना, घाटी में दहशत का माहौल


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • इंटरनेट बंद, कमेटी दफ्तर सील; पहले भी दमन किया गया था।

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में मंगलवार (9 जून, 2026) को स्थानीय निवासियों के अवामी एक्शन कमेटी के बैनर तले पाकिस्तानी सरकार और सेना के खिलाफ कश्मीर बंद से पहले आज रविवार (7 जून, 2026) को PoK के हर जिले में पाकिस्तानी सेना, पंजाब पुलिस और रेंजर तैनात हो गई है. इसके साथ ही, तैनाती के बाद पाकिस्तानी सेना ने प्रदर्शन की तैयारी कर रहे पीओके के रहने वाले स्थानीय कश्मीरियों पर जुल्म करना भी शुरू कर दिया है.

नारेबाजी करने वालों पर PAK सेना और रेंजर्स ने चलाई गोलियां

पीओके के रावलकोट इलाके में आज रविवार (7 जून, 2026) को दोपहर करीब चार बजे जब अवामी एक्शन कमेटी के कार्यकर्ता पाकिस्तानी सेना और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे, तब अचानक पाकिस्तानी सेना और रेंजर्स ने प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. गोली लगने की वजह से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका इलाज रावलकोट के कंबाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल में चल रहा है.

प्रदर्शन होने से पहले ही इसे भंग करना चाहती है पाक सेना

दरअसल, मंगलवार (9 जून, 2026) को पूरे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पाकिस्तान की सरकार और सेना के खिलाफ महंगाई, रिफ्यूजी सीट बर्खास्त करने और वादखिलाफी करने के खिलाफ प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा. जिसकी वजह से शुक्रवार (5 जून, 2026) की रात से पूरे पीओके में इंटरनेट बंद है. साथ ही जिस अवामी एक्शन कमेटी के नेतृत्व में प्रदर्शन होना है, उसे आतंकी संगठन घोषित कर दिया गया है और कमेटी के दफ्तर को भी पाकिस्तानी रेंजर्स ने सील कर दिया. 

पहले भी पाक सेना ने ऐसी घटनाओं को दिया है अंजाम

पिछले साल भी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में पाकिस्तानी सेना, इस्लामाबाद पुलिस और रेंजर्स ने प्रदर्शन कर रहे कश्मीरियों का कत्लेआम किया था और 28 प्रदर्शनकारियों को 4 दिन में गोली से भून दिया था. बीते दिन शनिवार (6 जून, 2026) को भी पाकिस्तानी सेना ने रावलकोट में अवामी एक्शन कमेटी के सदस्य उमर नजीर और उनके एक साथ की गाड़ी पर गोलियां चलाई थी, जिसमें उमर नजीर घायल हो गए और उनके साथी की मौत हो गई. 

यह भी पढे़ंः पाकिस्तान की नई चाल, PoK में विधानसभा चुनाव कराने का किया ऐलान, भारत ने UN में लगाई लताड़, कहा- ऐसे कब्जा…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *