रावलपिंडी में जेल के बाहर आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा, इमरान खान की बहनोंं ने कहा- पुलिस ने हमें पकड़कर घसीटा


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के करीब रावलपिंडी में अदियाला जेल के बाहर बीती रात हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जहां इमरान ख़ान से मिलने के लिए धरने पर बैठी उनकी बहनों के साथ रात में पाकिस्तानी पुलिस ने हिंसा की और पकड़कर सड़क पर घसीटा. इस दौरान इमरान ख़ान की बड़ी बहन नोरीन खानूम नियाज़ी की हालत ख़राब हो गई और दूसरी बहन अलीमा खानूम नोरीन खानूम नियाज़ी ने हालात को संभालते हुए पूरी जानकारी दी.

असल में बीते 3 हफ्तों से पाकिस्तानी सरकार अदियाला जेल में बंद इमरान ख़ान को उनके परिवार से मिलने नहीं दे रही है, जिसकी वजह से इमरान ख़ान की बहनें बीते रोज मंगलवार को दोपहर में पार्टी के अन्य नेताओं के साथ जेल के बाहर ही धरने पर बैठ गईं, लेकिन आधी रात को इमरान ख़ान की बहनों को हटाने के लिए आरोपों के मुताबिक़ पाकिस्तानी पुलिस ने बल प्रयोग किया. 

पाकिस्तानी सीनेटर नसीर ने सरकार को घेरा

घटना के बाद रात में ही अदियाला जेल के बाहर इमरान ख़ान की पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ़ पार्टी के नेताओं का मेला लग गया और पाकिस्तानी सीनेटर अल्लामा राजा नसीर ने पाकिस्तानी सरकार को घेरते हुए कहा कि जैसा सुलूक पाकिस्तानी सरकार ने इमरान ख़ान की बहनों से किया है. ऐसा सलूक तो काफ़िर भी नहीं करते हैं किसी के साथ. जैसे कर्बला की लड़ाई में यज़ीद फौज ने औरतों के सिर से चादर खींची थी वैसे ही ये (पाकिस्तान की सरकार और पुलिस) यज़ीदी नस्ल है जो औरतों के सिर पर हाथ डालती है.

पत्रकार हरमीत सिंह से भी मारपीट

पाकिस्तानी पुलिस रात साढ़े 12 बजे इमरान ख़ान की बहनों नूरीन खानूम नियाज़ी, अलीमा खानूम और डॉक्टर उज्मा ख़ान को हिरासत में लेकर चकरी पुलिस थाने लाई, जहां से कुछ देर बार इन्हें छोड़ दिया गया. पाकिस्तान में किस तरह से पुलिस-प्रशासन हिंसा पर उतारू है इसकी एक और गवाही पाकिस्तानी पत्रकार हरमीत सिंह की वीडियो से सामने आई है. अदियाला जेल के बाहर इमरान ख़ान की बहनों का प्रदर्शन कवर कर रहे पत्रकार हरमीत सिंह को भी पुलिस ने नहीं छोड़ा. उनके साथ भी जमकर मारपीट की. 

क्यों बौखलाई पाक सरकार?

बताते चलें कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान अगस्त 2023 से जेल में हैं और जब भी उनकी बहनें इमरान ख़ान से मिलने जाती हैं तो इमरान ख़ान का संदेश लेकर आती हैं, जिसे पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ और इमरान ख़ान के X अकाउंट पर पोस्ट किया जाता है. इसमें इमरान ख़ान पाकिस्तानी फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहनाज़ शरीफ की पोल खोलते है कि किस तरह ये दोनों पाकिस्तान को बर्बाद कर रहे हैं. इसी कारण बीते 3 हफ्तों से पाकिस्तानी सरकार ने इमरान ख़ान की बहनों की उनसे मिलने पर पाबंदी लगा दी है.

ये भी पढ़ें

‘यूनिवर्सिटी आतंकवादियों का अड्डा…’ मस्जिद-मदरसों और AMU को लेकर किसने दे दिया विवादित बयान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *