‘वाराणसी, अयोध्या से मथुरा तक…’, शंकराचार्य विवाद के बीच BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने की CM योगी की तारीफ


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार (25 जनवरी, 2026) को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की है. बीजेपी अध्यक्ष चुने जाने के बाद नितिन नवीन पहली बार उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के दौरे पर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी के विकास में जिस तरह से काम हो रहा है, उसके लिए योगी जी को बधाई देता हूं. 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी जिस तरह से वाराणसी, अयोध्या से लेकर मथुरा में सांस्कृतिक विरासत को बढ़ा रहे हैं, इसके लिए भारत का हर सनातनी गर्व करता है. उन्होंने कहा, ‘योगी जी आपने सिर्फ सांस्कृतिक विरासतों व राष्ट्रवाद की जड़ों को ही मजबूत नहीं किया, बल्कि उत्तर प्रदेश में विकास की गाथा को भी आगे बढ़ाया.’

आज यूपी में एक्सप्रेस-वे की होती है चर्चाः नितिन नबीन

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस-वे की चर्चा होती है, फिर चाहे वो यमुना एक्सप्रेस-वे हों, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे हो, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हो, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे हो या फिर अन्य कई एक्सप्रेस-वे हो. यह दिखाता है कि उत्तर प्रदेश विकास के पटरी पर चलते हुए अब न सिर्फ भारत के उत्तम राज्यों में से एक है, बल्कि दुनिया के कई अन्य देशों में जैसी सड़कें नजर आती हैं, वैसी ही अब यूपी में भी हैं.

बांके बिहारी मंदिर में नितिन नबीन और सीएम योगी ने की पूजा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार ब्रजभूमि पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मथुरा स्थित बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन कर लोकमंगल की कामना की. दोनों नेताओं ने बांके बिहारी के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर और पुष्प अर्पित कर पूरे विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की. इसके बाद नितिन नबीन योगी आदित्यनाथ के साथ मथुरा में आयोजित आध्यात्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल हुए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *