वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति के साथ PM मोदी ने की भेंट, लॉन्ग-टर्म ऊर्जा साझेदारी पर की लंबी और गंभीर चर्चा


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • वेनेजुएला भारत का तीसरा बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता, संबंध महत्वपूर्ण।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (4 जून, 2026) को भारत की दिवसीय यात्रा पर पहुंची वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिगेज से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति के साथ दीर्घकालिक ऊर्जा साझेदारी, दवा उद्योग और कई महत्वपूर्ण खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स) में सहयोग को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की.

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में फंसी एक सरकारी कंपनी के डिविडेंड को वापस लाने का मुद्दा भी उठाया. इस साल जनवरी महीने में काराकास में अमेरिकी सैनिकों द्वारा राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़कर ले जाने के बाद देश में बनी अंतरिम सरकार की प्रमुख और कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रॉडिगेस को बनाया गया, जो कार्यवाहक प्रमुख बनने के बाद पांच मंत्रियों के साथ पहली बार भारत यात्रा पर आईं हैं.  

हैदराबाद हाउस में दोनों नेताओं के बीच हुई महत्वपूर्ण चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिगेज के साथ राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में महत्वपूर्ण चर्चा की. हालांकि, दोनों नेताओं की बातचीत के बाद अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किए गए हैं, लेकिन पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक X सोशल मीडिया हैंडल पर बताया कि दोनों पक्षों ने ऊर्जा, क्रिटिकल मिनरल्स, तकनीक, कृषि के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की है. 

पीएम मोदी ने कहा कि लैटिन अमेरिका में एक महत्वपूर्ण साझेदार के रूप में वेनेजुएला के साथ हमारे घनिष्ठ संबंध ग्लोबल साउथ के लिए बेहद जरूरी है.

वेनेजुएला भारत का तीसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता

रॉड्रिगेज की यह चार दिवसीय भारत यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब वेनेजुएला रूस और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बाद भारत का तीसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता बन गया है. दूसरी तरफ, भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयात करने वाला देश है और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने की वजह से ऊर्जा आपूर्ति में बनी बाधाओं की भरपाई के लिए अपने ऊर्जा स्रोतों में विविधता ला रहा है.

यह भी पढ़ेंः डिलिमिटेशन बिल 2.0 लाने पर विचार कर रही सरकार, मॉनसून सेशन से पहले TMC-DMK की सहमति के लिए साधा संपर्क





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *