व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी! वेस्ट वर्जीनिया नेशनल गार्ड के दो जवान घायल, एक संदिग्ध पकड़ा गया



अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में तैनात वेस्ट वर्जीनिया नेशनल गार्ड के दो सदस्यों को बुधवार (26 नवंबर 2025) को व्हाइट हाउस से कुछ ही दूरी पर गोली मार दी गई. मामले पर एफबीआई निदेशक काश पटेल और वाशिंगटन की मेयर म्यूरियल बोसर ने कहा कि गार्ड के सदस्यों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मेयर म्यूरियल बोसर ने इसे टारगेटेड अटैक बताया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई है.

घटना के तुरंत बाद FBI और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच शुरू कर दी. FBI निदेशक काश पटेल ने बताया कि घायल सैनिकों का समय पर इलाज किया गया है. एक संदिग्ध को भी गोली लगने के बाद पकड़ा गया है और उसकी जान को फिलहाल कोई खतरा नहीं है. एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या यह हमला जानबूझकर सैनिकों को निशाना बनाकर किया गया था.

खबर अपडेट की जा रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *