Exclusive: बलूचिस्तान के 12 शहरों में BLA का कहर, ग्वादर पोर्ट में PAK सैनिकों पर हमला, 84 को मारने का दावा, कब्जे में कितने


बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) पिछले 17 घंटों से लगातार बलूचिस्तान के अलग-अलग इलाकों में जबरदस्त हमले कर रही है, जहां सुबह 6 बजे से दोपहर 4 बजे तक BLA ने बलूचिस्तान प्रांत के 11 शहरों राजधानी क्वेटा, माष्टुंग, कलाट, ग्वादर, नुश्क़ी, दलबदिन, ख़रान, ओर्नाच, पंजगुर, टंप और पशनी में पाकिस्तानी सेना, ISI, पुलिस और सरकार के ठिकानों पर हमले किए तो रात में ग्वादर पोर्ट पर भी बलूच लड़ाकों ने हमला कर दिया. 

अब तक आई जानकारी के मुताबिक बलूच लिबरेशन आर्मी के हमलों में 27 सुरक्षाबलों की मौत हो चुकी है, जिसमें 12 सैनिक और 15 पुलिस के जवान हैं. हालांकि BLA ने दावा किया है कि उसके हमले में 84 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं. सुबह 6 बजे से बलूच लिबरेशन आर्मी के हमलों में सबसे ज़्यादा प्रभावित राजधानी क्वेटा रही. बलूच लड़ाकों ने सेना की इमारत में घुसकर हमले किए. 

राजधानी क्वेटा में फूंक दिया थाना 
क्वेटा में स्थित पुलिस थाने को भी बलूच लड़ाकों ने पुलिसकर्मियों की हत्या करने के बाद फूंक दिया. इसी तरह क्वेटा में ही एक पुलिस की वैन को भी बलूच लड़ाकों ने रॉकेट लांचर से निशाना बनाया, जिसमें सवार 2 पुलिसकर्मियों की मौके पर मौत हो गई. इसी तरह क्वेटा स्थित बलूचिस्तान विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज के बाहर तैनात सेना के सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए बलूच लड़ाको ने रॉकेट लांचर से प्रहार किया.

सचिवालय के पास फिदायीन हमला
क्वेटा सचिवालय के पास BLA के फिदायीन हमले की सीसीटीवी फुटेज एबीपी न्यूज़ के हाथ लगी है, जिसमें शनिवार (31 जनवरी) की सुबह 9 बजकर 24 मिनट पर एक बलूच लड़ाके ने क्वेटा के रेड ज़ोन में सचिवालय के पास ख़ुद को उड़ा लिया. इसी तरह ग्वादर स्थित सेना के एक बेस पर भी बलूच लड़ाकों ने भीषण हमला किया, जिसमें 3 सैनिकों और 5 बलूच लड़ाकों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक क्वेटा में शाम 4 बजे तक कुल 9 धमाके हुए है और अकेले क्वेटा में ही 7 पुलिसकर्मियों के मारे जाने की ख़बर सामने आ रही है. साथ ही बलूचसितान के मुख्यमंत्री सरफ़राज़ बुगती ने भी क्वेटा में भारी सुरक्षा के बीच घटना स्थल का दौरा किया जहां BLA ने सबसे पहले हमला किया था.

28 पुलिसकर्मी घायल 
BLA के हमले में 28 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज क्वेटा के सरकारी अस्पताल में चल रहा है. साथ ही पाकिस्तान की सरकार ने मुठभेड़ में मारे गए बालूच लड़ाकों की संख्या अपडेट करके 37 बताई है. कुछ वीडियो पाकिस्तानी सेना ने जारी भी किए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि BLA के लड़ाकों से पार पाने के लिए ग्वादर में सेना ने ड्रोन स्ट्राइक की और पशनी में मुठभेड़ में BLA के लड़ाकों को मार गिराया. 

पाकिस्तानी सेना और BLA के बीच अभी भी 12 शहरों में मुठभेड़ जारी है. BLA ने हमले के अलावा नोकुशी शहर के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद हुसैन और 8 CTD के अधिकारियों को अपने क़ब्ज़े में ले लिया है साथ ही नोकुशी स्थित सीटीडी के मुख्यालय पर भी क़ब्ज़ा किया हुआ है.

खतरे में विदेशी निवेश
ऐसे में बलूचिस्तान की खानों में विदेशी निवेश का पाकिस्तान का ख्वाब संकट में पड़ सकता है, क्योंकि अमेरिका समेत सभी पश्चिमी देश सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए ही निवेश करते हैं. आसिम मुनीर के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले साल बलूचिस्तान की रिको डिक ख़ान में निवेश के निमंत्रण के बाद इस समय अमेरिका की सरकार निवेश करने से पहल सुरक्षा पहलुओं का असेसमेंट कर रही थी, ऐसे में बलूचिस्तान में BLA का हमला विदेशी निवेशों के रास्तों को बंद करने या फिर टालने के लिए काफी है.

ये भी पढ़ें

बारिश के साथ गिरेंगे ओले! यूपी- दिल्ली से राजस्थान तक IMD की चेतावनी, जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *