व्हाइट हाउस के बाहर हथियार संग पहुंचा शख्स, अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने मारी गोली; जानें पूरा मामला


अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस के बाहर एक हथियारबंद शख्स को सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने गोली मार दी. फिलहाल संदिग्ध को अस्पताल ले जाया गया है. इस घटना रविवार (9 मार्च 2025) की देर रात (स्थानीय समयनुसार) की है.

सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता एंथनी गुग्लिल्मी ने बयान में बताया कि व्हाइट हाउस के बाहर संदिग्ध हथियार लहरा रहा था, जिसके बाद सुरक्षाबलों की नजर उसपर पड़ी और उन्होंने एक्शन लिया.  घटना की जांच मेट्रोपोलिटन पुलिस डिपार्टमेंट की इंटरनल अफेयर्स डिवीजन की इन्वेस्टिगेशन टीम कर रही है. इस घटना के वक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा में थे.

बताया जा रहा है कि इस शख्स का मानसिक स्थिति ठीक नहीं था. स्थानीय पुलिस ने पहले ही सीक्रेट सर्विस को यह सूचना दे दी थी कि वह शख्स वॉशिंगटन डीसी आ रहा है.

(ये स्टोरी अपडेट की जा रही है…)





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *