संसद के बजट सत्र की तारीख तय, किरेन रिजिजू ने दी जानकारी, जानें कब पेश होगा आम बजट?


संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार (9 जनवरी 2026) को बताया कि संसद का बजट सत्र 28 जनवरी 2026 से शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर बताया,’ भारत सरकार की सिफारिश पर माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों को 2026 के बजट सत्र के लिए बुलाने की मंजूरी दे दी है. यह सत्र 28 जनवरी 2026 से शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा. पहला फेज 13 फरवरी 2026 को समाप्त होगा. दूसरा फेज संसद 9 मार्च 2026 से 2 अप्रैल तक चलेगा.’

29 जनवरी को दोनों सदनों की बैठक नहीं होगी. संसद की बैठक 30 जनवरी को होगी, जिस दिन आर्थिक सर्वेक्षण पेश किए जाने की संभावना है. इसके बाद, 31 जनवरी को लोकसभा और राज्यसभा की बैठक नहीं होगी.

बजट कब पेश किया जाएगा?

केंद्रीय बजट एक फरवरी, रविवार को पेश जा सकता है. राष्ट्रपति के अभिभाषण और केंद्रीय बजट पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के बाद, संसद की बैठक 13 फरवरी को लगभग एक महीने के अवकाश के लिए स्थगित हो जाएगी. संसद की बैठक 9 मार्च को पुनः शुरू होगी और सत्र 2 अप्रैल को समाप्त होगा.

लगातार नौवां बजट पेश करेंगी निर्मली सीतारमण 

अधिकारियों ने बताया कि आम तौर पर संसद का सत्र शुक्रवार को स्थगित होता है, लेकिन 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे और उसके बाद के सप्ताहांत को ध्यान में रखते हुए, सत्र 2 अप्रैल को समाप्त होगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार लगातार नौवां बजट पेश करेंगी. मौजूदा सरकार ने 2017 के बाद के बजट कार्यक्रम में 1 फरवरी की तारीख को बरकरार रखा है.

ये भी पढ़ें : Exclusive: ऐसी नजर आती है भारतीय सेना की नई बटालियन, दुश्मनों पर काल बन टूट पड़ेंगे भैरव कमांडोज, PHOTOS





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *