‘समझौते की अच्छी नींव रखी…’, स्विट्जरलैंड में ईरान से शांति वार्ता पर क्या बोले जेडी वेंस?


अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को बयान जारी किया है. उन्होंने कहा है कि ईरान के साथ शांति वार्ता के लिए एक सफल अंतिम समझौते की नींव तैयार की है. अंतिम समझौता है हमारा लक्ष्य है. हमने नींव रखी है. हमने घर नहीं बनाया, लेकिन अमेरिका के लोगों के लिए एक अच्छी स्थिति तक पहुंचने के लिए एक सफल नींव रखी है. 

वेंस ने यह बातें, तब कही है, जब उन्होंने और ईरान के संसदीय स्पीकर मोहम्मद बाघेरी कलीबाफ ने एक लंबे दौर की बातचीत की. वेंस ने कहा है कि अमेरिका प्रशासन अमेरिकी सोया, मक्का और गेहूं की खरीद के लिए ईरान की फ्रीज की गई संपत्ति को जारी करने पर सहमत हो सकता है. स्विट्जरलैंड में चल रही मध्यस्थता की कोशिश रविवार को शुरू हुई, और सोमवार तड़के तक चली. इसमें कुछ मुश्किलें भी आईं, लेकिन दोनों पक्ष कुछ समझौते पर सहमत हुए हैं. 

तकनीक लेवल की बातचीत रहेगी जारी, हाईलेवल मीटिंग खत्म

वहीं, मध्यस्थ की भूमिका में पाकिस्तान और कतर ने कहा है कि हाईलेवल बातचीत खत्म हो गई है. इस सप्ताह स्विट्जरलैंड में तकनीकी बातचीत जारी रहेगी. साथ ही कहा कि उत्साहजनक प्रति देखने को मिल रही है. इनमें होर्मुज, इजरायल और ईरान समर्थित हिज्बुल्लाह लड़ाकों के बीच लड़ाई में सीजफायर बनाने की मांग शामिल हैं. 

Explained: 10 साल में 6 PM का इस्तीफा! क्यों कार्यकाल पूरा नहीं कर पा रहे ब्रिटिश प्रधानमंत्री, स्टार्मर के बाद कुर्सी किसकी?

क्यों खफा हो गया था ईरान, शांति वार्ता से कर दिया था इनकार?

ईरानी मीडिया की मानें तो अमेरिकी राष्ट्रपति अपमानजनक बयानबाजी करने के बाद बातचीत को रोक दिया गया था. चर्चा से पहले ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने खसम खाई थी कि वे यूरेनियम इनरिचमेंट से पीछे नहीं हटेंगे. ट्रंप ने साफ कहा कि उन्हें सोच समझकर बोलना चाहिए. साथ ही ईरान पर कब्जा करने की धमकी ट्रंप ने दी. 

ट्रंप ने बीच बातचीत में कहा कि ईरान को लेबनान में अपने भारी पैसे पाने वाले प्रॉक्सी को गड़बड़ी फैलाने से तुरंत रोकना चाहिए. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो हम ईरान पर फिर से जोरदार हमला करेंगे. ठीक वैसे ही जैसे हमने पिछले हफ्ते किया था. उससे भी जोरदार. हालांकि, अभी खबर नहीं है कि स्विट्जरलैंड से वेंस कब रवाना होंगे. 

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, जानें अब कौन होगा नया PM, सामने आया नाम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *