‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को आसानी से खोल सकते हैं, खूब पैसा कमा सकते हैं..’, राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर धमकाते हुए ईरान के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बड़ा बयान दिया है. यह वो समुद्री मार्ग है, जहां से दुनिया भर में तेल और गैस की आपूर्ति की जाती है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने बयान में साफ कहा है कि होर्मुज को आसानी से खोल सकते हैं. तेल ले सकते हैं. खूब पैसा कमा सकते हैं. ट्रंप ने यह बयान अपने सोशल मीडिया ट्रूथ पर जारी किया है. 

उन्होंने शुक्रवार को कहा है कि अगर अमेरिका के पास थोड़ा और समय होता तो वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोल सकता था और इसमें से तेल ले सकता था. ट्रंप ने पोस्ट में कहा कि थोड़े और समय के साथ हम आसानी से होर्मुज को खोल सकते हैं. तेल ले सकते हैं. खूब पैसा कमा सकते हैं. यह दुनिया के लिए एक खजाना साबित होगा? 

हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप ने यह साफ नहीं किया है कि अमेरिका इस रास्ते पर ईरान के कंट्रोल को कैसे खत्म कर सकता है. ट्रंप यहां किस तेल का जिक्र कर रहे हैं. 

दुनिया के लिए क्यों जरूरी है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद ईरान ने इस वैश्विक व्यापार के अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया है. यहां से ईरान सिर्फ अपने मित्र रास्तों के जहाजों को निकलने की इजाजत दे रहा है. इस रास्ते के बंद होने से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर काफी असर पड़ा है. यहां तेल और गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं. दुनिया के सभी देशों पर इसका बुरा असर पड़ रहा है. दुनिया के देश होर्मुज को खोलने पर जोर दे रहे हैं.

ईरान ने मित्र देशों के लिए बंद नहीं किया ये रास्ता
ईरान ने साफ कह दिया है कि मित्र देशों के जहाजों के लिए होर्मुज बंद नहीं है. ईरान ने चीन, रूस, भारत, पाकिस्तान, ईराक, थाईलैंड जैसे देशों के जहाजों को होर्मुज से गुजरने की इजाजत दे रखी है. 

यह भी पढ़ें: लड़ाकू विमान गिराने की US ने की पुष्टि, तलाश में ईरान घुसी एयरफोर्स, ईरानी मीडिया बोली- पकड़ लो, मिलेगा इनाम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *